कांग्रेस के विरोध के बाद देवास के पूर्व महाराज स्व. तुकोजीराव पवार की प्रतिमा शनिवार देर रात एक बजे सयाजी गेट पर स्थापित की गई। क्रेन की मदद से करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद प्रतिमा सयाजी गेट के बीच मे स्थापित हो सकी। इस दौरान महापौर सुभाष शर्मा, नगर निगम इंजीनियर जितेंद्र सिसौदिया, सौरभ त्रिपाठी, मुशाहिद हन्फ़ी सहित अन्य इंजीनियर व पवार समर्थक उपस्थित थे।
सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। उधर प्रतिमा स्थापित करने के दौरान एबी रोड पर एक हिस्से का यातायात बेरिकेट्स लगाकर बंद कर दिया गया था। एक घंटे की मशक्कत के बाद करीब दो बजे प्रतिमा नगर निगम द्वारा बनाए गए स्ट्रक्चर पर स्थापित हो सकी। प्रतिमा पर फिलहाल प्लास्टिक लपेटा हुआ है। इसका अनावरण 19 जून को केंद्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर करेंगे।

