सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास के 21 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस मनाया

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास के 21 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस मनाया गया एवं इस अवसर पर छात्र समिति का गठन किया गया एवं गत वर्ष के प्रथम रेंक धारी छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्तकार एवं शिल्ड, प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा एवं श्रीमती अनुराधा अरोरा व प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह द्वारा माॅं सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। जिसमें कक्षा 6टी से 12वी तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विद्यालय में सत्र 2018-19 के अंतर्गत छात्र-समिति का गठन किया गया। जिसमें विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को चार समूहों (हाउस), देवी अहिल्या, रानी पद्मिनी, महाराजा रणजीत सिंह एवं छत्रपति शिवाजी हाउस के अंतर्गत सम्मिलित किया गया। हेड बाॅय व हेड गर्ल का चयन चुनाव द्वारा किया गया, जिसमें कक्षा 6से 12 तक के विद्यार्थियों ने वोटिंग की। जिसमें कक्षा बारहवीं के छात्र पार्थ गोयल हेड बाॅय एवं कु. आरती कुमावत को हेड गर्ल चुना गया एवं डेप्यूटी हेड बाॅय सार्थक जोशी एवं डेप्यूटी हेड गर्ल कु. मित्रा शुक्ला व तनिश उपाध्याय को सांस्कृतिक सचिव, यशराज सिंह राणा को क्रीड़ा सचिव व कु. निहारिका जायसवाल, ईशान जूनेजा को साहित्यिक सचिव मनोनीत किया गया।

इसी कार्यक्रम के तारतम्य में गत वर्ष के कक्षा 6 से 12 तक के टाॅपर छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार राशि एवं शिल्ड, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा छटी के जीत जायसवाल, कक्षा सातवीं की कु. शुभिका शुक्ला, कक्षा आठवीं के सौरभ सिंह राठौर, कक्षा नौवीं से वनिशा नागर, कक्षा ग्यारहवीं से कु. खुशी गंभीर को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार सी.बी.एस.ई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये कक्षा 10वीं से कु. निहारिका जायसवाल एवं कक्षा 12वीं में देवास जिले में प्रथम अनन्त शर्मा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह ने सभी टाॅपर्स एवं गठित छात्र समिति के सदस्यों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, और आशा व्यक्त की कि सभी मनोनीत सदस्य विद्यालय में होने वाले अन्र्तसमूह (हाउस), सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेलकूद आदि कार्यक्रमों में अपनी भूमिका को पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से निभायेंगे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सपना कुमावत एवं छात्र-छात्राओं ने एवं आभार हेड बाॅय पार्थ गोयल एवं हेड गर्ल कु. आरती कुमावत ने किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply