विद्यालय अलंकरण समारोह संपन्न

स्थानीय विद्यालय सेंट थॉमस मिल रोड बालगढ़ में विद्यालय अलंकरण समारोह संपन्न हुआ | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी (आर्थिक अन्वेषण) उपस्थित रहे | कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों को दिए गए पदों का रहा , विद्यालय दवारा चुनाव प्रक्रिया का मुख्य मंत्री, प्रधान मंत्री एवं अन्य विभागों के अनुसार पदों का वितरण कर विद्यालय विधान सभा का गठन किया गया | प्राचार्या श्रीमती मंजु पिल्लई ने इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में राजनितिक ज्ञान व रूचि को बढ़ाना, पदों के अनुसार कार्य करने की क्षमता का विकास व बौद्धिक विकास में एक नई पहल बताई | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन में विद्यार्थियों को कार्य व्यवस्था व वर्तमान समस्याओं से निदान आदि के बारे में बताया |
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक श्री साजु सेमुएल व श्रीमती जेमी सामुएल भी उपस्तिथ रहे और विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत संस्थापक द्वारा किया गया एवं विद्यार्थियों द्वारा परेड का प्रदर्शन किया गया | कार्यक्रम का संचालन श्रीमती साक्षी जोशी ने किया व आभार प्रियंका जैन ने माना |

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply