देवास। शुक्रवार 2 नवम्बर को द हिमालय एकेडमी विश्रामबाग, राधागंज, देवास में दीपावली उत्सव प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में देवास सी.एस.पी. विजयशंकर द्विवेदी एवं कोतवाली थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह परमार ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों द्वारा दीप सज्जा, पूजन थाली सज्जा, ग्रीटिंग कार्ड, रंगोली व तोरण निर्माण का निरीक्षण एवं अवलोकन किया तथा प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया । विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए श्री द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि, पुलिस को मित्र के रूप में देखना चाहिए एवं मित्र की तरह पुलिस को सहयोग देना और लेना भी चाहिए एवं श्री परमार ने बताया की शिक्षा के साथ शारीरिक विकास का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। संचालन पार्वती राजपूत एवं फिजा अली ने किया एवं आभार आस्था गौड़ ने माना। उक्त जानकारी निलेश सोनी ने दी।
Related Posts '
05 SEP
सेन थॉम एकेडमी में कृतज्ञता और उल्लास के साथ शिक्षक दिवस समारोह
सेन थॉम एकेडमी में कृतज्ञता और उल्लास के साथ शिक्षक...
03 SEP
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का योगा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का योगा प्रतियोगिता में...
10 AUG
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में एआई एवं रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में...
20 JUL
फेथ फाउंडेशन की टॉपर ने नीट में भी लहराया सफलता का परचम
फेथ फाउंडेशन की टॉपर ने नीट में भी लहराया सफलता का...
17 JUL
सीजी ट्यूटोरियल्स के 6 विद्यार्थियों ने की नीट क्वालीफाई
सीजी ट्यूटोरियल्स के 6 विद्यार्थियों ने की नीट...

