स्थानीय विद्यालय सेंट थॉमस स्कूल देवास में स्वामी विवेकानंद जी की 156 वी. जयंती पर सभी विद्यार्थियों द्वारा सूर्य नमस्कार किया गया| विद्यालय के लगभग 700 विद्यार्थियों ने मंत्र उच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार किया इसी कड़ी में विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के बारे में जानकारी दी गई एवं विद्यार्थियों द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया| कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी बड चड़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम लगभग 45 मिनिट चला जिसमे लगभग 22 बार सूर्य नमस्कार किया गया| कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार के बारे में प्रशिक्षक श्री. राजीव कोठिया द्वारा बच्चों को जानकरी दी गई एवं नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने के फायदे बताये गए| कार्यक्रम में स्कूल के संस्थापक श्री साजू सामुएल श्रीमती जेमी सामुएल एवं स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मंजू एस. पिल्लई एवं उप प्राचार्य श्री जिबी पापचन भी उपस्थित रहे| सभी ने मिलकर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पे चलने की विचार धारा को सार्थक करने हेतु सभी संभव प्रयास करने का प्रण लिया|
Related Posts '
29 APR
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की...
23 APR
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का...
19 APR
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस मनाया
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस...
19 APR
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने अमललास अस्पताल का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने...

