देवास। ग्राम खटाम्बा में चार पहिया वाहन ने गाय को टक्कर मार दी जिससे कि गाय का एक पैर टूट गया एवं उसे अंदरूनी चोंटे आई देवेन्द्रसिंह, रोहित गुर्जर, कुलदीपसिंह राजपूत, गजेन्द्रसिंह, अजय चावड़ा, अजय राजपूत, दीपक पटेल व अन्य लोगों ने गाय को उठाया तथा गांव के पशु चिकित्सक डॉ. गुप्ता को फोन किया। लेकिन डॉ. गुप्ता ने यह कहकर टाल दिया कि मैं बाहर हूं और अब मुझे फोन मत लगाना, जब मैं आउंगा तब देेख लूंंगा। देवेन्द्रसिंह ने बताया कि जब हमने इसकी शिकायत सीएम हेल्प लाईन पर की तो उन्होंने पशु पालन हेल्पलाईन का नम्बर दिया जिस पर बात करने से डॉ. ओ पी कुशवाह से बात हुर्ई उन्होंने कहा कि अभी वाहन नहीं है मैं दूसरी व्यवस्था करता हूं। कुछ समय के बाद पुन: फोन लगाने पर उन्होंने यह कहते हुए टाल दिया कि ऑफिस बंद हो गया है। और इसके पश्चात किसी ने भी फोन नहीं उठाया। इस बीच गाय की हालत ज्यादा खराब हो गई और गाय की मृत्यु हो गई। गाय की मृत्यु होने केे पश्चात भी डॉ. कुशवाह को फोन लगाकर जानकारी दी कि गाय को यहां से उठवा लेवें लेकिन उन्होंने इस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जिसके कारण रात भर गाय वहीं पड़ी रही। देवेन्द्रसिंह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश गौ सेवा आयोग, जिलाधीश एवं मुख्यमंत्री से शिकायत कर मांग की गई है कि डॉ. गुप्ता एवं डॉ. कुशवाह की लारवाही से गाय की मृत्यु हुई है। इस मामले की जांच करवाकर इन पर उचित कार्यवाही की जाए।
Related Posts '
27 JUN
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला,...
25 JUN
सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित
सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र...
18 JUN
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी 30...
15 JUN
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया इंफ्लून्सर्स का समागम
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया...
15 JUN
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार 7...

