खेल दिवस पर हुए कार्यक्रम

स्थानीय विद्यालय सेंट थॉमस बलगढ़ में खेल दिवस अत्यंत हर्षौल्लास के साथ मनाया। विद्यालय के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री मोदी जी के राष्ट्रीय कार्यक्रम फिट रहे इंडिया में लाइव भाग लिया। शपथ ली, साथ ही साथ मेजर ध्यानचंद के जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त कर खेलों को अपने जीवन का अंग बनाने का संकल्प लियाद्य इस उपलक्ष्य में विद्यालय में चेसए केरमए नींबू रेस 50मी रेस जैसी प्रतियोगिता हुई व प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
मेजर ध्यानचंद के जीवन पर कक्षा 12 के विद्यार्थी रोहित ने अपनी औजस्वी वाणी में प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्राचार्या श्रीमति मंजुण् एस. पिल्लई व उप.प्राचार्य श्री जिबी पप्पाचन उपस्थित थे कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक श्री साजू सैमुएल द्वारा भी बच्चों को खेल के लिए प्रेरित किया वहीं संचालिका श्रीमति जेमी सैमुएल ने बच्चों के साथ खेल का आनंद उठाया। कार्यक्रम संपन्न करवाने में मुख्य भूमिका खेल शिक्षिका संगीता यादव व तृप्ति सिंह की रही।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply