देवास/ स्वच्छ भारत मिशन अन्र्तगत 2 अक्टुबर को राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी की 150 वी जयंती के अवसर पर नगर निगम द्वारा शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु प्लाज दौड का आयोजन प्रात: 7 बजे से स्थानीय सयाजी द्वार से जवाहर चौक तक किया गया है।
प्लाज दौड सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो तहसील चौराहा, नावेल्टी चौराहा, सुभाष चौक, गांजा भांग चौराहा, जनता बैंक चौराहा से जवाहर चौक पर पहुॅचेगी। इसके पश्चात जवाहर चौक पर एक नुक्कड नाटक का आयोजन भी किया जावेगा।