राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 19 से 21 जनवरी तक

देवास, 09 जनवरी 2020/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सक्सेना ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 19 जनवरी से 21 जनवरी 2020 तक प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत सम्पूर्ण जिले के जन्म से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को पल्स पोलियो की दवा प्रथम दिवस बूथ पर एवं दूसरे तथा तीसरे दिन घर-घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा पिलाई जाएगी।
इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा। “जो न पहुंचे हम तक, हम पहुंचे उन तक”।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply