गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित होगा भारत पर्व

कार्यक्रम में बुंदेलखंड के लोकनृत्य नौरता की होगी मनमोहक प्रस्तुति
देवास 23 जनवरी 2020/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र के लोक उत्सव “भारत पर्व” का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने बताया कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2020 की संध्या पर रात्रि 7.00 बजे से मल्हार स्मृति मंदिर सभाकक्ष देवास में भारत पर्व कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी।
भारत पर्व पर देवास जिले में स्वराज संस्थान संचालनालय की ओर से कलाकारों के दो दल आएंगे। इनमें एक दल भोपाल के सुश्री अनुपमा देवेंद्र दुबे का दल होगा। जिनके द्वारा सुराज गान की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात दूसरा दल सागर की सुश्री हर्षा चौरसिया का होगा, जिनके द्वारा लोकनृत्य नौरता की प्रस्तुति दी जाएगी।
भारत पर्व कार्यक्रम में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध लोक नृत्य नौरता की प्रस्तुति दी जाएगी। सागर के इस दल में लड़कियों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। सुश्री हर्षा चौरसिया ने बताया कि नौरता नृत्य कुआंरी लड़कियां प्रधान लोक नृत्य हैं। यह नृत्य नवरात्रि पर्व के दौरान किया जाता है। लोकनृत्य नौरता की नवरात्रि के दौरान सिर पर मटकी रखकर किया जाता है तथा इसमें लड़कियों को देवी स्वरूप को मान कर किया जाता है।
भारत पर्व की संध्या पर लगेगी प्रदर्शनी
गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित होने वाले भारत पर्व पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply