अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की एक ओर बड़ी कार्यवाही
देवास। जिले में माफियाओं के विरुद्ध के तारतम्य में शराब माफियाओं के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडेय के निर्देश एवं सहायक आबकारी आयुक्त विक्रमदीप सिंह सांगर के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व में आज शुक्रवार को संयुक्त दल द्वारा वृत बागली के ग्राम बरखेड़ा सोमा, देरियासहू, सादीपुरा, हाटपिपल्या, आमलाताज, टप्पा सुकल्या, गलत्या आदि स्थानों पर अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्यवाही में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियमम1915 की धारा 34(1) क एवं फ के तहत 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जिनमें 6 प्रकरण ज्ञात एवं 4 प्रकरण अज्ञात में बनाए गए, जिसमें 105 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 5200 लीटर महुआ लहान बरामद किया गया, महुआ लहान को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया, बरामद सामग्री का बाज़ार मूल्य लगभग 281000 रूपए है।
इसी प्रकार 06.02.2020 को देवास शहर में संयुक्त गश्त के दौरान सर्वप्रथम वृत देवास ‘अ’ में स्थित भवानी सागर में संयुक्त गश्त के दौरान एक आरोपी आयुष पिता विनोद दायमा उम्र 21 वर्ष जाति खटीक नि भवानी सागर के पास से 40 पाव देशी मदिरा प्लेन के जप्त कर प्रकरण कायम किया गया। पश्चात राधागंज में घरों की सर्चिंग के दौरान एक घर से 01 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर आरोपी अर्जुन पिता काशीराम उम्र 23 वर्ष, जाति बागरी निवासी संत विनोबा नगर देवास को गिरफ्तार कर एक प्रकरण कायम किया गया पश्चात नागु खेड़ी ग्राम में आरोपी इन्दर पिता सौदानसिंह उम्र 42 वर्ष जाति राजपूत से 40 पाव देसी मदिरा प्लेन के जप्त कर प्रकरण कायम किया गया। पश्चात वृत देवास ‘ब’ सर्कल में होटल डीजे की विधिवत तलाशी में होटल में आरोपी टेकुराम राणा पिता ज्ञान बहादुर राणा] उम्र 36 वर्ष जाति थापा निवासी गजरा गियर्स चैराहा से 45 देसी मदिरा प्लेन के जप्त कर एक प्रकरण कायम किया गया पश्चात वृत देवास ‘स’ सर्कल में बावडिया स्थित एक गुमटी से देसी मदिरा प्लेन के 50 पाव जप्त कर आरोपी कन्हैयालाल मालवीय उम्र 40 वर्ष जाति हरिजन निवासी शहीद नगर देवास को गिरफ्तार कर एक प्रकरण कायम किया गया। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जप्त की गई मदिरा का बाजार मूल्य लगभग रू. 12,450 है।

