-सीएम हेल्पलाइन में लंबित मामलों के लिए देवास क्षेत्र का विशेष शिविर संपन्न
-165 शिकायतें संतुष्टि पूर्वक बंद हुईं, लंबित सभी मामलों में अधिकारियों ने दर्ज किए जवाब
देवास 08 फरवरी 2020/ कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को सीएम हेल्पलाइन से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित व संतुष्टि पूर्वक निराकरण के लिए देवास के उत्कृष्ट विद्यालय में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभागीय अधिकारियों ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित मामलों में संबंधित आवेदकों /शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर अपने-अपने विभाग के लंबित सभी मामलों में जवाब दर्ज किए। शिविर में विभिन्न विभागों में लंबित 165 मामले संतुष्टि पूर्वक बंद किए गए। इन मामलों में शिकायतकर्ताओं ने सीएम हेल्पलाइन में फोन कर अपना संतोष प्रकट किया।
कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पांडेय ने शिविर में निर्देश दिए कि अधिकारी सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायातों के निराकरण हेतु स्वयं शिकायतकर्ता से चर्चा करंम तथा उनकी समस्याओं को संतोषजनक निराकण सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा कि अधिकारी हर सम्भव प्रयास करें कि शिकायतें संतुष्टिपूर्वक बंद हो। उन्होंने कहा कि कोई भी मामला अनअटेंडेड नहीं रहे शिकायतों को अटेंड कर त्वरित व प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आप स्वयं शिकायतों को देखें, शिकायतकर्ता से बात करें और शिकायत का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने सीमए हेल्प लाईन पर जिन विभागो की शिकायते ज्यादा है, उन्हें शिविर लगाकर उन्हें निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विशेष शिविर का उद्देश्य शिकायतों का अधिक से अधिक निराकरण करना है।
विशेष शिविर में एडीएम श्री नरेंद्र सूर्यवंशी, संयुक्त कलेक्टर श्री राजेंद्र रघुवंशी, एसडीएम श्री अरविंद चौहान, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र धुर्वे तथा सुश्री शिवानी तरेटिया के अलावा संबंधित विभागों के जिला अधिकारीगण व विकासखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

