देवास 14 फरवरी 2020/ जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई जिला (डापकू) देवास द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश सक्सेना के मार्गदर्शन एवं जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. शिवेन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय के एनएचएम हॉल मंआ जिला स्तरीय बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बैठक में डॉ. केके कल्याणे, जिला मीडिया अधिकारी एस.एस. सिसोदिया, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।
बैठक में जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. शिवेन्द्र मिश्रा ने एचआईवी/एड्स के बारे में पावर पाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी दी। डापकू सिंगल विंडो अंतर्गत एचआईवी पीड़ित व्यक्तियों के लिये सामाजिक सुरक्षा योजना पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि एचआईवी/एड्स रोग से सजग रहकर बचा सकता है। बैठक में डॉ. शिवेंद्र मिश्रा ने एचआईवी रोग कैसे फैलता है। इसके बारे में विस्तार से बताया तथा इस रोग से बचने के उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। बैठक में एचआईवी किन माध्यमों से नहीं फैलता है इस बारे में भी जानकारी दी।
बैठक में आसपास एचआईवी और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी तथा बताया कि एकीकृत परामर्श और जांच केंद्रों (आईसीटीसी) पर जांच मुफ्त में होती है। साथ ही जांच से पहले और बाद में परामर्श दिया जाता है। एंटी रिट्रो वायरल थैरेपी, डाट्य योजना तथा जननी सुरक्षा योजना के बारे में भी बताया गया।
जिला आईसीटीसी सुपरवाइजर द्वारा एचआईवी/एड्स पीडित व्यक्तियों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा एवं योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई एवं संबंधी प्रश्नोत्तर किये गये। साथ ही शासन की विभिन्न विभागों में एचआईवी/एड्स पीड़ित/प्रभावित व्यक्तियों, बच्चों एवं उनके परिवार के लिए चल रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने, इन रोगों से ग्रस्त मरीजों के उनके जीवन स्तर को बेहतर किए जाने के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही एचआईवी/एड्स प्रभावित व्यक्तियों, बच्चों एवं उनके परिवारों के प्रति होने वाले कलंक व भेदभाव को दूर करने के बारे में भी चर्चा की गई।
बैठक में डापकू स्टॉफ के एमएंडई अजय भावसार एवं लेखा सहायक शोभी गुप्ता खाद्य विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, महिला बाल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, लोक सेवा केन्द्र सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार पीओ अहाना परियोजना अखिलेश पंवार, टीआई परियोजना पीएम सैयद तस्कीन ने व्यक्त किया।

