सामुदायिक भवन बन जाने से मांगलिक कार्य आसानी से होंगे
देवास 16 फरवरी 2020/ हमारे गांव को सामुदायिक मांगलिक भवन की सौगात मिली है, इस मांगलिक भवन के निर्माण होने से अब हमारे सारे काम अच्छे से व सुविधा पूर्वक संपन्न होंगे। हमारे गांव में सामुदायिक भवन नहीं था, तो किसी भी प्रकार के कार्य एवं मांगलिक कार्य करने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा बारिश के दिनों में मांगलिक कार्य के दौरान और ज्यादा परेशानियों से जूझना पड़ता था। लेकिन अब इस सामुदायिक भवन के बन जाने से हमारे ग्राम की समस्या हल हो गई है। उक्त बातें ग्राम कांकड़दा के डॉ.रूपसिंह नागर, राजाराम मालवीय, समंदर सिंह जागीरदार, चरण सिंह मालवीय, मेहरबान सिंह धाकड़, डॉ. कुलदीप नागर, पूनमचंद नागर, फूल सिंह नागर सहित अन्य ग्रामीणों ने कही ने कही।
ग्रामीण ने बताया कि इस सामुदायिक भवन के लोकार्पण से अब हमें बारिश के दिनों में भी मांगलिक कार्यों के अलावा सामाजिक व अन्य कार्यों में सुविधा होगी। इस मांगलिक भवन के बन जाने से सभी ग्रामीणजन बहुत खुश हैं। प्रदेश शासन के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इस लोक मांगलिक भवन का लोकार्पण किया जिससे हम ग्रामीणों की समस्याओं का हल हुआ।
ग्राम पंचायत काकड़दा के सरपंच सुमेर सिंह नागर ने बताया कि राज्य शासन द्वारा प्रदाय की गई राशि से ग्राम काकड़दा में सामुदायिक मांगलिक भवन बनाया गया है। यह मांगलिक भवन 12 लाख रुपये की राशि से बनकर तैयार हुआ है। इसके बन जाने से अब हमारे ग्राम में जो भी धार्मिक, सामाजिक व अन्य मांगलिक कार्य होंगे उसमें हमें सुविधा मिलेगी।

