एम.आर .पी. से ज्यादा कीमत पर सामग्री बेचने पर श्रीनाथ ट्रेडर्स को प्रशासन ने कराया सील

-कलेक्टर, एडीएम व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के भ्रमण के दौरान श्रीनाथ ट्रेडर्स के विरुद्ध हुई सख्त कार्रवाई -लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंधित चार पहिया वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश देवास 31 मार्च 2020/ कलेक्टर डॉ . श्रीकान्त पाण्डेय एवं अपर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डाबर द्वारा नगर भ्रमण कर […]

मुख्यमंत्री ने निर्माण श्रमिकों के खातों में ट्रांसफर की अठासी करोड़ से अधिक सहायता राशि

देवास 30 मार्च 2020/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कल्याण कर्मकार मंडल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के खातों में कुल 88 करोड़ 50 लाख 89 हजार रूपए की आपदा राशि एक क्लिक से ट्रांसफर (अंतरित) की। इससे 8 लाख 85 हजार 89 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में से प्रत्येक को […]

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जेल से 88 बंदियों की 45 दिन के लिए रिहाई

देवास 30 मार्च 2020/ जेल अधीक्षक देवास ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार कोरोना वायरस महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जेलों में निरूध्द बंदियों को अंतरिम जमानत / पैरोल पर रिहा किया जाने के निर्देशों के पालन में मध्यप्रदेश शासन द्वारा लिये गये निर्णय के तहत 05 वर्ष की सजा अवधि वाली […]

पंचकोशी यात्रा स्थगित

देवास 30 मार्च 2020। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी उज्जैन शशांक मिश्र ने कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 70 एवं दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत 17 अप्रैल 2020 से शुरू होने वाली पंचकोशी यात्रा स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। […]

अधिकारियों/ कर्मचारियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त

देवास 30 मार्च 2020/ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा कोरोना वायरस को संक्रामक रोग घोषित किये जाने के फलस्वरूप कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय द्वारा कोरोना से बचाव एवं लोकहित में जिले के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त किये गये हैं। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि समस्त अधिकारी तत्काल प्रभाव […]

इदरीस खान की मृत्यु के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटीन

देवास 30 मार्च 2020/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा देवास निवासी इदरीस खान पिता अमन खान की मृत्यु के संबंध में मेडिकल बुलेटीन जारी किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के सक्सेना ने बताया कि जिला चिकित्सालय देवास मे इदरीस खान पिता अमन खान उम्र 55 वर्ष निवासी तिलक नगर, कर्मचारी कालोनी देवास को […]

पैदल यात्रियों के लिए चापड़ा क्षेत्र के लोगों का अनूठा तरीका

हर घर से 10 रोटी एवं सब्जी पुलिस सहायता केन्द्र पर उपलब्ध कराई देवास 30 मार्च 2020/ बाहर से आने वाले पैदल यात्रियों के लिए चापड़ा क्षेत्र के लोगों ने अनूठा तरीका अपनाते हुए हर घर से 10 रोटी एवं सब्जी पुलिस सहायता केन्द्र पर उपलब्ध कराई गई जिससे पुलिस विभाग द्वारा पैदल यात्रियों को […]

विकासखण्ड स्तर पर माईकिंग एवं ग्राम स्तर पर मुनादी कराने के निर्देश

-लोगों को घरों पर रहने के ही अपील की जाए -लोगों को बार बार साबुन से हाथ धोने के लिए जागरूक किया जाए -खांसते या छींकते समय रुमाल का उपयोग किया जाए देवास 30 मार्च 2020/ कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि नोवल कोरोना (कोविड-19) के संक्रमण […]

सेनेटाईजेशन का कार्य और भोजन के पेकेटो का वितरण का कार्य निगम दल द्वारा

देवास/ नगर निगम द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु शहर मे सेनेटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है तथा शहर की सामाजिक संस्थाओ से प्राप्त भोजन के पेकेटो का वितरण भी निगम की टीम द्वारा सुबह शाम दोनो समय किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त संजना जैन ने बताया कि इसी अर्न्तगत […]

दैनिक उपयोग की वस्तुओं के संबंध में संशोधित प्रतिबन्धात्मक आदेश जारी

थोक सब्जी मंडी को छोड़कर शेष सभी स्थानीय सब्जी मंडियां बंद रहेंगी, थोक सब्जी मंडी प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 तक खुली रहेगी ———- किराना दुकानें, उचित मूल्य की दुकानें तथा आटा चक्कियां प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी ———- शासकीय अनुमति प्राप्त वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के […]

एक अप्रैल से रेडियो पर शैक्षिक प्रसारण

विद्यार्थियों को घर पर अध्ययन जारी रखने की सलाह देवास 29 मार्च 2020/ प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने विद्यार्थियों के पालकों से अपेक्षा की है कि अध्ययन की निरंतरता की दृष्टि से वे लॉक डाउन अवधि में विद्यार्थियों को घर पर नियमित अध्ययन करने के लिये प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि […]

लॉक डाउन के दौरान होगा स्वैच्छिक रक्तदान

देवास 29 मार्च 2020/ राज्य शासन ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिये हैं कि आम नागरिकों से जिले के शासकीय ब्लड बैंक में अपाइंटमेंट लेकर स्वैच्छिक रक्तदान के लिये अपील जारी करें। लॉक डाउन के कारण स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित नहीं कर पाने के कारण ब्लड बैंक (ब्लड सेंटर) में रक्त की कमी को […]

मुख्यमंत्री ने किया स्वास्थ्य कर्मियों, पत्रकारों, पुलिसकर्मियों आदि का आभार व्यक्त

देवास 29 मार्च 2020/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिये अपनी जान की परवाह किये बिना निरंतर कार्य कर रहे डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल कर्मी, पत्रकारगण, पुलिस कर्मी, नगरीय निकायों के अमले, राजस्व अमले, स्वयं सेवी संस्थाओं आदि का आभार व्यक्त किया है तथा कहा है कि इस सहयोग […]

जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले नागरिकों का नाम पता आदि आधारभूत जानकारी की सूची बनाये

स्थानीय स्तर पर भोजन पैकेट एवं पेयजल की व्यवस्था करे देवास 29 मार्च 2020/ राज्य शासन ने निर्देश जारी किये है कि देश के अन्य राज्यों से एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से नागरिक अपने निवास स्थान पर जाने के लिए पैदल / बसों / निजी वाहनों से यात्रा कर रहे हैं । यदि ऐसे […]

जिले को प्रारंभिक रूप से 2 हजार क्विंटल खाद्यान्न ( गेहूँ एवं चावल ) का आवंटन प्राप्त

-सभी अन्य विभागों को 200 क्विंटल गेहूं व 200 क्विंटल चावल का आवंटन -खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण हेतु अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व ) अधिकृत ‌देवास 29 मार्च 2020/ संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा कोरोना वायरस को रोकने हेतु लॉकडाउन अवधि में आवगमन के साधनों को बंद किये जाने के कारण जो […]

25 अप्रैल तक परिजन जेल में बंदियो से नहीं कर सकेंगे मुलाकात

देवास 29 मार्च 2020/ नोवल कोरोना वायरस ( COVID – 19 ) बीमारी के सक्रमण को रोकने के लिये भारत सरकार द्वारा समस्त भारत में लॉकडाउन किया गया है। जिसके तारतम्य में महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाए म0प्र0 भोपाल द्वारा जारी निर्देश अनुसार समस्त बंदियो की मुलाकात दिनांक 25 अप्रैल 2020 तक बंद कर दि […]

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही किये जाने पर होगी दो माह के लिये लाईसेंस निरस्त की कार्यवाही

दोपहिया वाहनों पर एक व चार पहिया वाहनों पर अधिकतम दो व्यक्ति ही सवार हो सकेंगे देवास 29 मार्च 2020/ कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय, एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी , एडिशनल एसपी श्री जगदीश डाबर ने आज रविवार 29 मार्च 2020 को बंद के दौरान दी गई छूट की अवधि प्रातः 8 से 11 बजे के के […]

भोजन के पेकेटो का वितरण विभिन्न गरीब व झुग्गी बस्तिो मे किया गया

देवास/ कोरोना वायरस के संक्रमण से शहर के लोगो को बचाने तथा शहर मे लॉक डाउन (कर्फ्यू) का पालन कराने हेतु नगर निगम द्वारा शहर की सामाजिक संस्थाओ से प्राप्त भोजन के पेकेटो का वितरण विभिन्न गरीब व झुग्गी बस्तिो मे किया जा रहा है। आयुक्त संजना जैन ने बताया कि भोजन पेकेट प्रदाय करने […]

जरूरत मंद लोगो की मद्द के लिए आप भी दे सकते है खाद्य सामग्री

-शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भोजन पेकेट का किया जा रहा है वितरण -कोरोना वायरस के विरूद्ध इस युद्ध में आप भी बन सकते है सहभागी देवास 28 मार्च 2020/ आयुक्त नगर निगम द्वारा सभी स्वयंम सेवी संस्थाओं और गणमान्य नागरिको से अपील की गई है कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए प्रशासन […]

मास्क और हैण्ड सेनिटाइजर आवश्यक वस्तुओं की सूची में शामिल

लॉकडाउन के दौरान जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश देवास 28 मार्च 2020/ भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं की सूची में मास्क (2 एवं 3 प्लाई सर्जिकल मास्क और एन-95 मास्क) और हैण्ड सेनिटाइजर को भी 30 जून, 2020 तक के लिये शामिल किया गया है। प्रमुख सचिव […]