लॉकडाउन-4 के नियमों का पूरा पालन किया जाए

-पूरी सावधानियां सुनिश्चित करें -फीवर क्लीनिक खोलने की तैयारी करें -मुख्यमंत्री चौहान ने सभी जिलों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की देवास 20 मई 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी जिलों में लॉकडाउन-4 के नियमों का पूरा पालन किया जाए। सभी जिलों को इस संबंध में गाइड लाइन भिजवा दी गई […]

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रवासी श्रमिकों के सुरक्षित आवागमन के लिए सात मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र

श्रमिकों की संख्या और पहुँचने का समय पहले बतायें ताकि व्यवस्था नहीं बिगड़े देवास 17 मई 2020/मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अन्य राज्यों से मध्यप्रदेश से होकर गुजरने वाले श्रमिकों की समय पर जानकारी देने के लिए सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड […]

कारखानों को अब साल में दो के स्थान पर एक ही रिटर्न भरना होगा

अधिसूचना जारी देवास 13 मई 2020/ श्रम कानून सुधारों में एक और अध्याय जुड़ गया है। अब कारखानों को वर्ष में 2 की जगह मात्र एक बार ही रिटर्न भरना पड़ेगा। रिटर्न ऑनलाइन भरा जायेगा। इसकी अधिसूचना श्रम विभाग द्वारा जारी कर दी गयी है। प्रमुख सचिव श्रम राजेश राजौरा ने जानकारी दी है कि […]

सबके सहयोग से प्रदेश में उद्योगों का जाल बिछाना है

-आप मध्यप्रदेश के विकास के पार्टनर हैं -मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक ली देवास 11 मई 2020/ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उद्योग प्रतिनिधियों से कहा है कि वे मध्यप्रदेश के विकास पार्टनर हैं। वे प्रदेश में उद्योगों के विकास एवं स्थापना में सक्रिय भूमिका निभाएं। उद्योग प्रतिनिधियों के सुझाव और सहयोग […]

उज्जैन के नीलगंगा थाने में फाल्गुनी पाल बनी सब इंस्पेक्टर

मंत्री डॉ. मिश्रा ने दी शुभकामनाएं देवास 09 मई 2020/ गृह तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज उज्जैन की फाल्गुनी पाल से वीडियो कॉलिंग द्वारा बात कर सब इंस्पेक्टर बनने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार गृह विभाग द्वारा उन्हें सब इंस्पेक्टर के […]

कोविड महामारी के दौरान बाहर से आए व्यक्तियों को आँगनवाड़ी केन्द्र में क्वारेंटाइन न करें: प्रमुख सचिव राजन

देवास 08 मई 2020/ प्रमुख सचिव महिला-बाल विकास अनुपम राजन ने सभी जिला कलेक्टर को कोविड महामारी के दौरान बाहर से आए व्यक्तियों को आँगनवाड़ी केन्द्रों में क्वारेंटाइन नहीं करने के निर्देश दिए हैं। राजन ने बताया कि कतिपय जिलों में कोविड संक्रमणग्रस्त स्थानों से गाँव लौटने वाले व्यक्तियों/मजदूरों को 14 दिन के लिए आँगनवाड़ी […]

5-5 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने

मुख्यमंत्री चौहान ने रेल दुर्घटना में श्रमिकों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया 5-5 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश ——————- देवास 08 मई 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास रेल दुर्घटना में श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। ये श्रमिक मध्यप्रदेश के शहडोल, […]

सभी यात्री वाहन तथा मालयानों की होगी चेकिंग

परिवहन आयुक्त श्री मधुकुमार ने दिए निर्देश देवास 06 मई 2020/परिवहन आयुक्त व्ही. मधुकुमार ने सभी परिवहन अधिकारियों को यात्री वाहन और मालयानों की चेकिंग करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रवासी मजदूरों के अवैध परिवहन एवं मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर अंकुश लग सकेगा। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 […]

रेरा प्राधिकरण ने कोरोना महामारी के मद्देनजर रियल एस्टेट सेक्टर को दी राहत

पंजीकृत परियोजनाओं को दी 6 माह की छूट-रिटर्न जमा करने की तारीख 30 जून तक बढाई देवास 06 मई 2020/ मध्यप्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने कोरोना महामारी के कारण रियल एस्टेट सेक्टर पर पड़े विपरीत प्रभाव को देखते हुए राहत देने का निर्णय लिया है। इसके मद्देनजर पंजीकृत परियोजनाओं को पंजीयन अवधि में गत […]

श्रमिकों के अवैध रूप से परिवहन करने पर बस मालिक के ख़िलाफ़ एफ.आई.आर. दर्ज

इंदौर (पीथमपुर) से अवैध रूप से बस द्वारा श्रमिकों के परिवहन किए जाने पर देवास में रजिस्टर्ड एक बस मालिक, ड्राइवर और परिचालक के खिलाफ़ एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है। उल्लेखनीय है कि गत रात्रि व्हाट्सअप पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमे एक बस में अधिक संख्या में सवारी और सवारी को रीवा […]

रेड और आरेंज ज़ोन में बंदिशों के साथ औद्योगिक गतिविधियों को स्वीकृति

-राज्य शासन ने जारी की नवीन गाइलाइन देवास 04 मई 2020/ प्रदेश के कोविड-19 महामारी के तीसरे दौर में लॉकडाउन के अन्तर्गत रेड, ऑरेज तथा ग्रीन ज़ोन वाले क्षेत्रों में कुछ बंदिशों के साथ औद्योगिक गतिविधियों को नई गाइड लाइन के तहत स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रमुख सचिव डॉ. राजेश राजोरा ने राज्य में […]

कोविड प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थ होंगे 204 डॉक्टर

“पहले आएं पहले पाएं” के आधार पर मिलेगी भोपाल-इंदौर-उज्जैन में पदस्थापना देवास 03 मई 2020/राज्य शासन ने कोरोना के विरुद्ध युद्ध में अतिरिक्त रूप से 204 डॉक्टर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इनमें से पहले आएं पहले पाएं के आधार पर पहले ज्वाइन करने वाले 50 डॉक्टर्स को भोपाल में, 50 को इंदौर में […]

सी.एम. हेल्पलाइन से 5 लाख से अधिक लोगों को मिली राहत

देवास0 03 मई 2020/ प्रदेश में कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन में सी.एम. हेल्पलाइन नम्बर 181 आम नागरिकों और सभी जरूरतमंदों के लिये सबसे बड़ा आसरा केन्द्र बन गया है। इस नम्बर पर अब तक 5 लाख 24 हजार 465 लोगों को फोन करने पर भोजन, राशन, दवाओं, परिवहन तथा अन्य प्रकार की राहत उपलब्ध […]

प्रदेश के बाहर फँसे श्रमिक टोल-फ्री नम्बर 0755-2411180 पर करायें पंजीयन

देवास 03 मई 2020/अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम आई.सी.पी. केशरी ने बताया है कि प्रदेश के बाहर फँसे श्रमिक, जो मध्यप्रदेश अपने घर आना चाहते हैं, वे स्टेट कंट्रोल-रूम के फोन नम्बर 0755-2411180 पर पंजीयन करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, http://mapit.gov.in/covid-19 पर भी पंजीयन करवा सकते हैं। यह टेलीफोन नम्बर केवल मध्यप्रदेश के […]

अब रेल मार्ग से वापस लाएंगे अन्य प्रदेशों में फंसे मजदूर

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिए व्यवस्थाओं संबंधी निर्देश देवास 02 मई 2020/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विभिन्न प्रदेशों से मध्यप्रदेश के लगभग 40 हजार मजदूरों को बसों के द्वारा सुगमतापूर्वक प्रदेश लाया जा चुका है। कुछ मजदूर मार्ग में है तथा अब शेष बचे एक लाख से अधिक मजदूरों को ट्रेन […]

एक मई को 15 लाख किसानों को मिलेंगे फसल बीमा के 2990 करोड़

राज्य सरकार ने जमा किया 22 सौ करोड़ रुपए का प्रीमियम देवास 30 अप्रैल 2020/मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के 15 लाख किसानों को एक मई को उनके बैंक खातों में फसल बीमा की कुल 2990 करोड़ की राशि प्राप्त हो जाएगी। श्री चौहान ने बताया कि पिछली सरकार ने खरीफ […]

वाहनों का कर जमा करने की अंतिम तारीख 15 मई निर्धारित

देवास 30 अप्रैल 2020/राज्य शासन ने प्रदेश में लॉकडाउन के चलते वाहनों का संचालन और परिवहन कार्यालय बंद होने के कारण वाहनों का मासिक तथा त्रैमासिक कर जमा करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 15 मई, 2020 निर्धारित कर दिया है। परिवहन आयुक्त व्ही. मधु कुमार द्वारा म.प्र. मोटरयान कराधान नियम-1991 के नियम-7 के अंतर्गत […]

सार्वजनिक स्थलों पर थूकना प्रतिबंधित

देवास 28 अप्रैल 2020/ राज्य शासन ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर थूकना प्रतिबंधित घोषित किया है। साथ ही, नागरिकों के लिये मास्क पहनना भी अनिवार्य किया गया है। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास संजय दुबे ने आदेश जारी कर कहा है कि सार्वजनिक स्थलों […]

प्रदेश में प्रतिदिन बनने लगे 12 हजार पीपीई किट्स

देवास 26 अप्रैल 2020/ प्रदेश में कोरोना से जंग लड़ने में लगे कोरोना योद्धाओं के लिये पीपीई किट्स की प्रतिदिन सरप्लस में उपलब्ध हैं। आज की स्थिति में प्रदेश में प्रतिदिन 10 हजार पीपीई किट्स की आवश्यकता है जबकि प्रतिदिन 12 हजार किट्स बनाई जा रही हैं। प्रबंध संचालक राज्य औद्योगिक विकास केन्द्र श्री कुमार […]

किसानों से नहीं ली जाएगी हम्माली और तुलावटी की राशि – कृषि मंत्री पटेल

देवास 26 अप्रैल 2020/ कृषक कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रदेश में किसानों को लाभान्वित करने के लिये समन्वित प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि रबी उपार्जन कार्य में किसानों से मण्डियों में हम्माली और तुलावटी की राशि नहीं ली जाएगी। मंत्री पटेल ने कहा कि वर्तमान में विभिन्न […]