देवास। सेंट्रल इंडिया एकेडमी देवास के विद्यार्थियों ने सीबीएसई विद्यालयों की अंतर्विद्यालयीन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जो देवास उज्जैन सहोदय स्कूल काम्प्लेक्स द्वारा कैरेमल कॉन्वेंट स्कूल उज्जैन में आयोजित की गई थी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उपरोक्त प्रतियोगिता में देवास उज्जैन सहोदय स्कूल काम्प्लेक्स से संबंधित देवास, […]
प्रमुख मार्गाे पर लगे प्रसादी भण्डारो के आस पास निरंतर सफाई रखें आयुक्त
देवास। नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा के आदेशानुसार आज रात्रि को 8 बजे से मुख्य मार्ग जिस पर दर्शनार्थियों के लिए भंडारे का आयोजन संस्थाएं करती हैं उनके आसपास की सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से हो इस हेतु सभी स्वच्छता निरीक्षक एवं सभी दरोगाओं के साथ स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया स्वच्छता नोडल सौरभ त्रिपाठी […]
कोलू नवरात्रि मनाने का पारंपरिक दक्षिण भारतीय तरीका
देवास/ कोलू नवरात्रि मनाने का पारंपरिक दक्षिण भारतीय तरीका है और यह मूल रूप से सीढ़ियों के सेट पर रखी गई गुड़िया और मूर्तियों का सजाया हुआ प्रदर्शन है। इन चरणों को विकासवादी सीढ़ी के रूप में भी देखा जा सकता है, जिस पर हममें से प्रत्येक को जीवन में प्रगति करने के लिए चढ़ना […]
कलेक्टर और एसपी ने किया माताजी टेकरी पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण
————- नवरात्रि में शनिवार और रविवार शाम 06 बजे बाद सिर्फ शंख द्वार से एन्ट्री रहेगी ————- श्रद्धालु जुते/चप्पल पार्किंग स्थल पर ही रखे, टेकरी पर जुते/चप्पल पहन कर नहीं जाये ———– देवास 21 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी श्री संपत उपाध्याय ने शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ के दृष्टिगत […]
मतदाता जागरूकता के लिए देवास शहर में सायक्लॉथॉन का हुआ आयोजन
(विधानसभा निर्वाचन-2023) ————- मतदाताओं को कलेक्टर गुप्ता ने दिलाई मतदान की शपथ, शत प्रतिशत मतदान की अपील की ————– देवास, 19 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 में शतप्रतिशत मतदान के लिए देवास जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में देवास शहर में सायक्लॉथॉन का आयोजन किया गया। साइकल […]
सराफा व्यापारी पर की गई कार्यवाही के विरोध में व्यापारी पहुंचे एसपी व कलेक्टर के पास, सौंपा ज्ञापन
– मामले की निष्पक्ष जांच कर व्यापारी के माल को मुक्त करे, अन्यथा सराफा व्यापारी करेंगे हड़ताल देवास। सराफा व्यापारी के जेवर एवं चांदी-सोना के माल को दुकान के सामने से पुलिस द्वारा जप्त किए जाने के विरोध में सराफा व्यापारी एसोसिएशन के बैनर तले देवास नगर के समस्त सराफा व्यापारी गुरुवार को पुलिस अधीक्षक […]
सेन थॉम एकेडमी को शहर का सर्वश्रेष्ठ स्कूल किया घोषित
देवास/ नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में एजुकेशन वर्ल्ड की इंडिया स्कूल रैंकिंग 2023-24 द्वारा भोपाल रोड देवास स्थित सेन थॉम एकेडमी को शहर में सर्वश्रेष्ठ स्कूल (रैंक नंबर 1) चुना गया है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए जाना जाने वाला यह स्कूल विद्यार्थियों को लगभग 15 विभिन्न गतिविधियों में कुशल प्रशिक्षकों […]
नवरात्रि के पावन पर्व पर अमलतास अस्पताल द्वारा श्रध्दालूओ के लिए टेकरी पर स्वास्थ्य शिविर
देवास/ अमलतास अस्पताल द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर देवास में माता रानी के दरबार टेकरी पर श्रद्धालुओ के लिए नौ दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन का शुभारंभ किया जिसमे प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर अमलतास के डॉक्टर 24 घंटे सुबह-शाम सेवा दें रहे है। जहां आयुर्वेदिक और होम्योपैथी विभाग […]
कन्या महाविद्यालय को मिले बस की सुविधा- नैक पीयर टीम
देवास। महारानी पुष्पमाला राजे पवार शासकीय कन्या महाविद्यालय देवास की छात्राओं के आवागमन के लिए महाविद्यालय देवास को बस की सुविधा मिलनी चाहिए,यह सुझाव नैक पीयर टीम के चेयरपर्सन डॉ. रमेशकुमार द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के उज्जैन संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. एच. एल. अनिजवाल एवं महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष मनोरमा सोलंकी के […]
नवरात्रि के पहले दिन पहुंचे लाखों भक्त माता टेकरी पर
– कलेक्टर श्री गुप्ता ने नवरात्रि के पहले दिन माताजी टेकरी पर की पूजा अर्चना देवास। देवास ही नही पूरे भारत की प्रसिद्ध माता टेकरी पर मां चामुंडा, मां तुलजा भवानी के मंदिर में हर वर्ष नवरात्रि में लाखों भक्त दर्शन को आते हैं। इस वर्ष भी नवरात्रि के पहले दिन देर रात से ही […]
सेन थॉम एकेडमी के खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ में जीता स्वर्ण पदक
– इंदौर शतरंज प्रतियोगिता में भी जीता पदक चंडीगढ़ में आयोजित स्पीड स्केटिंग ओपन नेशनल प्रतियोगिता में 6 राज्यों मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा तथा आंध्र प्रदेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भोपाल रोड स्थित सेन थॉम एकेडमी के खिलाड़ियों में (500 मीटर) 17 वर्ष तक के आयु समूह में चिराग राणे […]
देवास जिले के साइकिलिस्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जबलपुर रवाना
देवास। देवास जिला साइकलिंग एसोसिएशन द्वारा चयनित 12 साइकिलिस्ट 14 से 15 अक्टूबर 2023 जबलपुर के रानीताल स्टेडियम में साइकिलिंग 27 वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मैं भाग लेने के लिए रवाना हुए। अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि 1 अक्टूबर को आयोजित की गई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जो साइकिलिस्ट विजेता रहे उनका चयन राज्य […]
पूछता है देवास – क्या पिछले वर्ष की तरह नवरात्री में सजेगा देवास शहर ?
– जाने क्या कहते है जवाबदार जनप्रतिनिधि देवास। माँ तुलजा भवानी,माँ चामुण्डा के नाम से पूरे भारत मे देवास शहर प्रसिद्ध है। लाखों लोग कई प्रदेशों से माता टेकरी के दर्शन करने आते है। लेकिन देवास शहर में माता जी कर नवरात्रि त्योहार को लेकर साज-सजावट की की व्यवस्था नही होने को लेकर विरोध हो […]
ऑल इंडिया चैंपियनशिप में पँखुड़ी राठौड़ ने जीता स्वर्ण पदक
देवास। विगत दिनों 7 से 8 अक्टूबर 2023 को मोहाली,पंजाब में ऑल इंडिया रोलर बास्केटबॉल और स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। चैंपियनशिप में पूरे भारत वर्ष के कई प्रदेशों से आये खिलाड़ियों ने भाग लिया।देवास की होनहार स्पीड स्केटिंग खिलाड़ी पँखुड़ी राठौड़ ने भी चैम्पियनशिप में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। पँखुड़ी ने […]
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के विद्यार्थिियों ने पुलिस शस्त्रागार का किया भ्रमण
देवास/ सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास के विद्यार्थिियों एवं एन.सी.सी. केडेट्स के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने पुलिस लाईन देवास स्थित पुलिस शस्त्रागार का भ्रमण किया। उक्त कार्यक्रम में देवास पुलिस के शस्त्रागार के प्रधान आरक्षक सुनील परमार एवं आरक्षक अजय वर्मा द्वारा पुलिस विभाग की विभिन्न कार्यवाहियों में उपयोग में आने वाले शस्त्रों की विस्तृत जानकारी […]
किंग जार्ज स्कूल के बच्चों ने मंदसौर में लहराया परचम
देवास। भारत विकास परिषद द्वारा प्रांत स्तरीय राष्ट्रगीत समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन मंदसौर में किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम रहे देवास के किंग जॉर्ज हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चों ने मंदसौर में देवास का परचम बुलंद किया और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। किंग जॉर्ज हायर सेकंडरी स्कूल डायरेक्टर अलका कनौजिया ने […]
किंडर हाई सेकेंडरी स्कूल के खिलाडियों ने जीते मेडल
देवास। राजस्थान में खेल कराटे लीग (केकेएल) के दूसरे सीजन का आयोजन सवाई मानसिह इंडोर स्टेडियम जयपुर में किया गया। चेम्पियनशिप में देश के 18 राज्य से लगभग 3000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में देवास किंडर हाई सेकेंडरी स्कूल के 9 साल के चिरायु मोदी व 10 साल के विहान खान ने गोल्ड […]
नवरात्रि पर्व की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
———— नवरात्रि में बैरिकेट्स, रोशनी, ट्रॉफिक कंट्रोल और सुरक्षा की सम्पूर्ण व्यवस्था की जायेगी – कलेक्टर श्री गुप्ता ————- दर्शनार्थी एक जगह इक्ट्ठा न हो इसका विशेष ध्यान रखें, नवरात्रि के दौरान अनाधिकृत पार्किंग नहीं होनी चाहिए – पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय ———— नवरात्रि में माता जी के दर्शन करने के बाद धुनि मार्ग से […]
म.प्र. के सबसे बड़े स्वास्थ्य शिविर में अमलतास के चिकित्सकों ने दी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
देवास / स्वच्छता के बाद अब इंदौर को स्वास्थ्य की राजधानी बनाने की शुरुआत हो रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 1,2 और 3 के रहवासियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए रविवार को कनकेश्वरी मैदान में प्रदेश का सबसे बड़ा नि:शुल्क […]
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी ने राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सुनिश्चित किया स्थान
देवास/ सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्र-छात्रा ने संभागीय शालेय क्रीड़ा की फुटबॉल प्रतियोगिता (एसजीएफआई) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आगामी राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के उपनिदेशक (क्रीड़ा) आकाश अरोरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता नीमच में आयोजित की गई थी। जिसमें विद्यालय के छात्र मयंक […]

