देवास। कोरोना महामारी संक्रमण के भय से व अन्य निजी कारणों से त्रस्त, हमारे भारत देश के विभिन्न प्रांतों में अपनी- अपनी आजीविका हेतु मेहनत, मजदूरी कर रहे, अन्य प्रदेशों के लोग अपने -अपने घरों की ओर पलायन करने पर मजबूर है। ये परेशान लोग विभिन्न माध्यमों (वाहनों)के सहयोग से तो वही कई लोग निजी साधनों द्वारा, तो वही कई लोग नंगे पैर, भूखे प्यासे, कई किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए, सैकड़ों की तादाद में देवास स्थित भोपाल बाईपास मार्ग पर पहुंच रहे हैं। उन्हें कई प्रकार की असुविधाएं हो रही है वर्तमान के इस चुनौतीपूर्ण समय में इन लोगों की भूख प्यास के प्रबंध हेतु , संजय कहार मित्र परिवार द्वारा वसुदेव कुटुम्बकम की भावना से विगत कई दिनों से जन सहयोग कर खाद्य सामग्री वितरण की जा रही है। तथा प्रशासनिक सेवा कर्मियो का सम्मान कार्यक्रम निरंतर जारी है। इसी श्रृंखला में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के शुभ अवसर पर प्रवासियों को भोजन खाद्य सामग्री वितरित की गई । इस अवसर पर पंडित पीयूष शर्मा, विपिन साहू,मिक्की होरा, व अन्य मित्र उपस्थित रहे।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

