देवास। रक्तदान जीवन दान है, यह कई जिंदगियों को बचाता है। रक्तदान के लिए हर समय तत्पर रहने वाली संस्था युवा देवास दर्शन के सदस्य ने एक अनूठी मिशाल पेश की। वैवाहिक जीवन में बंधे युवा देवास दर्शन के सदस्य योगेंद्र लश्करी ने अपने दाम्पत्य जीवन की शुरूआत रक्तदान के साथ की। संस्था अध्यक्ष जितेन्द्र पटेल ने बताया कि कन्नौद से जिला चिकित्सालय देवास उपचाररत मरीज रंजना बाई को रक्तदान करने के लिए संस्था सदस्य लश्करी पहुंचे। योगेन्द्र चाहते थे कि वे विवाह के दिन रक्तदान करे, लेकिन किसी कारणवश नही कर पाए। उन्हें यह अवसर विवाह के चार दिन बाद मिला। योगेन्द्र एक फोन पर रक्तदान के लिए जिला चिकित्सालय पहुंच गए। उनका मानना है कि रक्तदान रूपी मानव सेवा से बड़ा पुण्य नही है।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

