हाटपिपल्या विधानसभा के अन्य भाजपाई दावेदार पहुँचे विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार की शरण में

– विधायक से मिलने के बाद सांसद महेंद्र सिंह सौलंकी से भी मिले
– पार्टी द्वारा दीपक जोशी को मिल रही तबज्जो से नाराज दावेदार
– भाजपा के लिये आसान नहीं हाटपिपल्या उपचुनाव
– निगम मंडल पद पाने की दवाब की राजनीति भी हो सकती है
देवास। हाटपिपल्या उपचुनाव को लेकर राजनीति हलचल शुरू हो गईं हैं। एक ओर कांगेस मनोज चौधरी के बीजेपी में जाने का फायदा उठाना चाहती है तो दूसरी ओर भाजपा में गुटबाजी पनप रही है।

कल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव देवास आये थे। उन्होंने मनोज चौधरी के साथ मिलकर दीपक जोशी के यहां बैठक रखी थी। सूत्र बताते है कि वह दीपक जोशी की नाराजगी दूर करने के लिये उनके घर गए थे। भाजपा पार्टी द्वारा मात्र दीपक जोशी को तबज्जो देने से अन्य नेता जो हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के दावेदार बताए जाते है वह नाराज दिख रहे है। वह आज विधायक पवार की शरण मे गए और उनसे इस विषय पर चर्चा भी की। बाद में वह सांसद महेंद्र सिंह सौलंकी से भी मिले। अब वहां चर्चा क्या हुई पता नही पर यह दवाब की राजनीति भी हो सकती है निगम मंडल में पद पाने के लिये।
यह देख कर लगता है कि भाजपा के लिये हाटपिपल्या क्षेत्र के उपचुनाव जीतना आसान नहीं है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply