देवास। चर्चित अभिनेता सुशांत सिंह की आत्महत्या को लेकर उनके चाहने वालों में रोष है। कई जगह पर सुशांत की आत्महत्या को लेकर सलमान खान का विरोध किया जा रहा है। राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष ईश्वरसिंह राठौड़ द्वारा सलमान खान का पुतला दहन कर विरोध किया गया। राठौड़ ने कहा कि देश की फि़ल्म इंडस्ट्री किसी व्यक्ति विशेष की प्रॉपर्टी नहीं है। यदि ऐसे ही आने वाले नए कलाकारों द्वारा किसी व्यक्ति विशेष के दबाव में आकर आत्महत्या किया जाता रहा तो ऐसे कलाकार जिनकी पृष्ठ भूमि फिल्मों से नहीं है। उनको काम मिलना बंद हो जाएगा। फि़ल्म इंड्रस्टी में कुछ ऐसे नामचीन कलाकार हैं जो अपने आप को फि़ल्म इंडस्ट्री का सब कुछ मानते हैं। उनमें से सलमान खान भी एक हैं। युवकों ने सरकार से मांग की है कि सलमान खान की फिल्मों पर रोक लगाई जाए। साथ ही सुशांत सिंह राजपूत यह आत्महत्या प्रकरण की सीबीआई जांच की जाए। इस अवसर पर विजेंद्र सिंह ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा, पृथ्वीराज सिंह सिसोदिया संभाग सचिव, राहुल सिंह लोहाना सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Related Posts '
21 OCT
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला विशेष गरबा महोत्सव आयोजित
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला...
20 OCT
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय...
19 OCT
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का भव्य समापन
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का...
17 OCT
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेन थॉम एकेडमी ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में...
17 OCT
देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित
देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित 500 से अधिक...

