देवास 14 सितम्बर 2020/ सहायक आबकारी आयुक्त देवास ने बताया कि देवास शहर (नगर निगम) में स्थित 16 देशी/विदेशी मदिरा दुकानों में से 05 दुकानें देवास सीनियर, बावडि़या, उज्जैन रोड, स्टेशन रोड तथा तोड़ीवार्ड ऑन लायसेंस की दुकानें होकर इन दुकानों के संलग्न अहातों पर ग्राहकों को मदिरा का उपभोग अनुमत है। उन्होंने बताया कि शेष 11 देशी/विदेशी मदिरा दुकाने ऑफ श्रेणी की है। ऑफ श्रेणी की दुकानों पर मदिरा का उपभोग करना दण्डनीय अपराध है। उक्त दुकानों पर ग्राहक द्वारा मदिरा का उपभोग करते पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। लायसेंसी देशी/विदेशी मदिरा समूह देवास मेसर्स गोकरन वर्मा एण्ड कम्पनी पार्टनर दिनेश वर्मा द्वारा कुछ ऑफ लायसेंस की दुकानों हेतु शॉपबार लायसेंस का आवेदन किया गया है, जिसकी जांच एवं अन्य औपचारिकताऐं प्रक्रियाधीन हैं। लायसेंस जारी होने के बाद उक्त दुकानों पर शॉपबार खोले जा सकेंगे।
Related Posts '
26 AUG
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई के निर्देश
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान,...
25 AUG
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में होगा खेलो इंडिया संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में...
25 AUG
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15 अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15...
25 AUG
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन का उल्लास
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद...

