पुरुष तो नारी की शक्ति जानते हैं पर महिलाओं को अपनी शक्ति को स्वयं को पहचानना होगा- गायत्री राजे पवार

देवास। पर्व ओर उत्सव सामाजिक समभाव को बढ़ावा देते है। हल्दी कुमकुम हो या मिलन समारोह इस तरह के आयोजन से महिलाओं की उपस्थिति समाज मे प्रभाव डालती है। सारा समाज नारी की शक्ति से परिचित है पर अब यही उचित समय है जब नारी को स्वयं की शक्ति को पहचानना होगा। उक्त उद्गार बतौर मुख्य अतिथि देवास विधायक गायत्री राजे पवार द्वारा इटावा में आयोजित हल्दी कुमकुम कार्यक्रम में व्यक्त किये गए। बतौर अतिथि पूर्व पार्षद पूर्णिमा खंडेलवाल द्वारा कहा गया कि पर्व और उत्सव  भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। इनसे ही उत्साह, ऊर्जा और मंगल का संचार होता है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राखी झालानी, भाजपा जिला मंत्री विनीता व्यास, करणी सेना जिला प्रभारी दुर्गा देवड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए एवं कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड क्रमांक 8 की महिलाओं को हल्दी कुमकुम लगाकर उपहार भेंट किए । स्वर्गीय लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि के पश्चात कार्यक्रम की संयोजिका रिचा आदित्य दुबे द्वारा समस्त अतिथियों महिलाओं का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया एवं संचालन करते हुए हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का महत्व बताया गया। वार्ड क्रमांक 8 के त्रिलोक नगर के महिला मंडल ने बगीचे निर्माण एवं सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए देवास विधायक का  स्वागत कर धन्यवाद दिया। नन्ही गायिका कनक भावसार में सुमधुर भजनों से कार्यक्रम में समा बांधा। कार्यक्रम में दीपा केदार, लक्ष्मी पंचोली, यशोदा गावंडे, चौधरी आंटी, उर्मिला शर्मा, सुनीति शील, सीमा शर्मा, रेखा शर्मा, रानी शुक्ला, प्रिया बोराडे, प्रतीक्षा, पूजा, भावना, वर्षा, रानी हंसा, एकता, मोना शर्मा, मोनिका मस्की, माया ठाकुर, सारिका भावसार सहित सेकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Post Author: Vijendra Upadhyay