देवास। जनपद पंचायत देवास के सीईओ कार्यालय में बिना अनुमति घुसकर अभद्रता करने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के नाम आवेदन सौंपा है। आवेदन में सीईओ मारीषा शिंदे ने बताया कि ग्राम पंचायत मेंढकी धाकड़ के उपसरपंच शिवम धाकड़ ने गुरूवार को मेरे कक्ष में शाम 05.55 बजे मेरी बिना अनुमति के प्रवेश किया। इनके हाथ में पीएचई विभाग के तकनीकी स्वीकृति थी जो मुझे दिखाकर बोलने लगा कि में पीएचई से पानी की टीएस लेकर आया हूँ, इसका क्या करू। जिस पर मैंने उन्हें बताया कि ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने के लिए प्रस्तुत करे। इसके बाद शिवम धाकड़ ने चिल्ला-चिल्लाकर अशोभनीय शब्दों के साथ बोला कि यह मेरा काम नही है आपका काम है। इस काम को अभी करवाएं, नही तो मैं अभी सीएम हैल्पलाईन पर शिकायत करवाता हूँ, आपकी इतनी शिकायत करूंगा की आप मेरे कारण परेशान हो जाओगे। जनपद सीईओ ने बताया कि यह वर्तमान में सजा याफ्ता मुजरिम है और पेरोल पर बाहर आया है। सीईओ श्रीमती शिंदे ने संबंधित के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की है।
Related Posts '
21 OCT
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला विशेष गरबा महोत्सव आयोजित
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला...
20 OCT
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय...
19 OCT
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का भव्य समापन
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का...
17 OCT
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेन थॉम एकेडमी ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में...

