– राजनीतिक विशेषज्ञों का दावा परिषद भाजपा की बनेगी
विजेंद्र उपाध्याय, देवास
देवास। नगरीय चुनाव का आज परिणाम आने का दिन है। जिसमे महापौर पार्षदों की किस्मत का पिटारा खुलने वाला है। देवास में कुल महापोर के लिये 6 उम्मीदवार खड़े हुए थे, वही 45 वार्डो में पार्षद के लिये कुल 192 उम्मीदवार खड़े हुए थे। उनके भाग्य का फैसला आज तय होना है।
परिणाम के पहले ही कई दिनों से देवास में महापौर पार्षदों को लेकर चर्चाएं आम थी। हर कोई अपने अनुभव और राजनीतिक सूझबूझ से अपनी अपनी राय दे रहे थे।
कोई महापौर के रूप में भाजपा की गीता दुर्गेश अग्रवाल को देखना चाहता है तो कोई कांग्रस की विनोदिनी रमेश व्यास को महापोर बनाना चाहता है।
लेकिन इन सब आकलनों और महापौर बनाने की बात को आज मुहर लग जायेगी।
20 जुलाई का यह वही दिन रहेगा जब देवास को कई वर्षों बाद नया महापौर मिलेगा। अब देखना यह है कि महापौर जो भी बने, वह देवास के विकास में नया इतिहास लिखेगा की कठपुतली ही बन कर रह जायेगा।
यह देवास की जनता का चयन रहेगा जिसे शहर का प्रथम नागरिक का दर्जा दिया जाएगा।
वेसे जहाँ तक लोगो के रुझान ओर प्रतिक्रिया आ रही है ऐसे में भाजपा के महापौर बनने की प्रबल सम्भवनाए दिख रही है। बस जीत का अंतर कम होने की सम्भवना है। एक और भाजपा से पूरा पैलेस ओर सगठन प्रचार में लगा था तो दूसरी और कांग्रस प्रचार प्रसार में कमजोर दिखी।
लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार विनोदिनी व्यास के पति रमेश व्यास ने अंदरूनी कार्य कर कही न कही वोटरों को अपने पक्ष में किया है। उन्होंने ब्राह्मणवाद, व्यवसायिक सम्बधों को भुनने का पूरा प्रयास किया है। अब आज जब पिटारा खुलेगा तब ही वोटरों के मन की बात समझ आएगी।
जो भी परिणाम आये वह सुखद ओर देवास के विकास में नए परिचायक बने। यही उम्मीद देवास की जनता को है।