शांतिबाल निकेतन हा.से स्कूल मे शिक्षक दिवस अति उमंग व उत्साह के साथ मनाया गया ।कक्षा 12 व 11 के छात्रों ने शिक्षको का रोल अदा किया व सभी कक्षाओं मे अध्यापन कार्य कराया तत्पश्चात सास्कृतिक कार्यक्रम कर आयोजन किया गया जिसमे पुर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के संचालक श्री राजेश गोयल जी ने गुरू के महत्व को समझाया । विद्यार्थीयों ने गुरू वंदना करते हुए शिक्षको के मनोरंजन के लिए 1 मिनट गेम्स अंताक्षरी व चेयर रेस जैसे खेलो का आयोजन रखा। प्राचार्य श्री अरूण अग्रवाल ने बताया कि जिस प्रकार एक शिष्य के बिना गुरू अधूरा है उसी प्रकार एक गुरू भी एक अच्छे शिष्य के बिना अधूरा है। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने अनुभव सुनाते हुए अपने गुरूओं का स्मरण किया।
Related Posts '
31 AUG
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का खो-खो में शानदार प्रदर्शन
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का खो-खो में शानदार...
26 AUG
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई के निर्देश
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान,...
25 AUG
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में होगा खेलो इंडिया संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में...
25 AUG
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15 अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15...

