देवास। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी ने रूकमणि जोशी, रहनुमा अली, साधना गुप्ता, पुष्पा खत्री, अंजु गौतम, खुशबू गुप्ता, शिखा शर्मा, गौरव देवरे आदि शिक्षकों का सम्मान शाल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र देकर किया। क्लब अध्यक्ष डॉ. आर सी शर्मा ने अपने उद्बोधन में शिक्षा एवं शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा एवं शिक्षक की वजह से ही हम सभी प्रकार की उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। सभी विद्यार्थियों को अपने गुरूजनों के प्रति पूर्ण आस्था एवं लगन के साथ शिक्षा प्राप्त करना चाहिये। कार्यक्रम में ला. डॉ. के.के.धूत, ला. आर.सी. पालीवाल, ला. डॉ. वालिम्बे, ला. एमएल अग्रवाल, ला. विशाल अग्रवाल, ला. प्रमोद गुप्ता, ला. भगवान गोयल उपस्थित थे। कार्यक्रम में आर.सी. पालीवाल एवं ला. अशोक जोशी का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन ओसाफ कुरेशी ने किया तथा आभार सचिव ला. ओमप्रकाश बंसल ने माना।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

