देवास। बांगर स्थित अमलतास अस्पताल को देश के प्रतिष्ठित एवं प्रामाणिक राष्ट्रिय संस्थान एन.ए.बी.एच. द्वारा उच्चतम गुणवत्तापूर्ण कार्यप्रणाली के लिये गुणवत्ता प्रमाण पत्र एवं एन.ए.बी.एच. मान्यता प्रदान की गई है। देशभर के लाखों अस्पतालो में से मात्र 535 अस्पतालो को पूर्ण एन.ए.बी.एच. मान्यता प्राप्त है। मध्यप्रदेश में अमलतास सहित मात्र 20 अस्पताल है जिन्हे श्रेष्ठ गुणवत्ता के लिए पूर्ण एन.ए.बी.एच की मान्यता मिली है। केन्द्र शासन की गुणवत्ता परिषद के अन्र्तगत गठित एन.ए.बी.एच. बोर्ड राष्ट्रीय औरअन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थान है। एन.ए.बी.एच. बोर्ड द्वारा अन्र्तराष्ट्रिय स्तर पर पूर्व निर्धारित 106 विशिष्ट गुणवत्ता मानको के आधार पर कार्य करने वाले अस्पतालो की आन्तरिक कार्यप्रणाली का समय समय पर सघन निरीक्षण करने के उपरान्त पूर्ण मान्यता प्रदान कर गुणवत्ता प्रमाण पत्र दिया जाता है। विभिन्न अस्पतालो को पहली बार प्राथमिक स्तर का प्रमाण पत्र और उसके पश्चात 2 वर्षो के लिये प्रोगेसिव स्तर का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। उसके बाद ही पूर्ण मान्यता प्रदान की जाती है। अमलतास अस्पताल के अध्यक्ष मंयकराज सिंह भदौरिया ने बताया कि अमलता सना केवल देवास जिले अपितु सम्पूर्ण मध्यप्रदेश का चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्व एक मात्र अस्पताल है जिसे पहली बार में ही पूर्ण एन.ए.बी.एच. प्रमाण पत्र मिला है जो अमलतास अस्पताल के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ सम्पूर्ण देवास जिले के नागरिको के लिये भी गौरव का विषय है। अमलतास समूह के संस्थापक सुरेश सिंह भदौरिया, अधिष्ठाता डॉ. सुधा श्रीवास्तव, अधीक्षक डॉ. ए.के.पिठवा, मुख्य कार्यकारी डॉ. जगतरावत, मेनेजर ओंकार गोस्वामी एव माधवी आर्य ने संस्था के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिये बधाई दी। उक्त जानकारी देते हुए पी.आर.ओ. सतीश उपाध्याय ने बताया कि अब अमलतास में शीघ्र ही आयुष्मान भारत योजना के अन्र्तगत आने वाले परिवारो को, केन्द्र सरकार की ई. सी. एच.एस. योजना के अन्र्तगत भूतपूर्व सैनिको को, मध्यप्रदेश शासन के कर्मचारियों को, राज्य बीमारी सहायता योजना सहित प्रदेश की अन्य सभी योजनाओं के अन्र्तगत चिकित्सा सुविधायें अमलतास अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेगी।
Related Posts '
18 APR
एबी रोड फ्लाय ओव्हर 23 अप्रैल से होगा चालू
एबी रोड फ्लाय ओव्हर 23 अप्रैल से होगा चालू यातायात...
17 APR
अमलतास हॉस्पिटल में लाइव सियालेंडोस्कोपी वर्कशॉप का सफल आयोजन
अमलतास हॉस्पिटल में लाइव सियालेंडोस्कोपी वर्कशॉप...
17 APR
रतन मोहिनी दादी ने देश, विदेश में यात्रा कर लोगों में अध्यात्म की लो जगाई- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी
रतन मोहिनी दादी ने देश, विदेश में यात्रा कर लोगों में...
16 APR
सर्व ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा समाज को परशुराम जी की प्रतिमा भेंट
सर्व ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा समाज को परशुराम जी...