भोपाल रोड़ स्थित सेन थाॅम एकेडमी के खिलाड़ी दक्ष जैन एवं रवनीत कौर ने एम.पी.स्टेट रतन कराते चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किए। यह प्रतियोगिता दिनांक 13 अक्टुबर 2018 को इन्दौर जिला कराते एसोसिएशन द्वारा माॅडर्न इंटरनेशनल स्कूल-इन्दौर में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में प्रदेष के लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें सेन थाॅम एकेडमी की कोच सुश्री स्वाती शिन्दे के मार्ग दर्शन में आयु वर्ग 14 के अंतर्गत खिलाड़ी दक्ष जैन एवं रवनीत कौर ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक के साथ प्रशस्ति पत्र प्राप्त किए। इनकी इस उपलिब्ध पर विद्यालय संचालिका श्रीमती हैंसी थाॅमस, विद्यालय प्राचार्य श्री ललित कुमार गुलवाने एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों ने विजेता खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षिका को बधाइयाॅं प्रेषित की।
Related Posts '
05 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू स्थित इंफेंट्री म्यूजियम का भ्रमण किया
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू...
28 SEP
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से सम्मानित
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से...
05 SEP
सेन थॉम एकेडमी में कृतज्ञता और उल्लास के साथ शिक्षक दिवस समारोह
सेन थॉम एकेडमी में कृतज्ञता और उल्लास के साथ शिक्षक...
03 SEP
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का योगा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का योगा प्रतियोगिता में...

