देवास। CAA ओर NRC विरोध देशभर के साथ देवास में भी किया गया था जिसका धरना स्थल आनंद नगर था। देश के कई प्रदेशों में इस विरोध को रोक लिया गया था क्योकी CAA नागरिकता देने का कानून है जिसे विपक्षी पार्टी ने इस विषय को घुमाकर लोगो को बताया और राजनीति की।
देवास में भी यही चल रहा था लेकिन जब कमलनाथ सरकार गिरी ओर शिवराज सरकार आई तब भी देवास प्रशासन ने यह धरना स्थल नहीं हटवाया था। बाद में कोरोना वायरस के बचाव हेतू देशभर में लॉक डाउन किया गया। उस समय भी मीडिया ने इस विषय को उठाया था तब जाकर देवास के धरने स्थल को हटाया गया था लेकिन यहां लगा भारत का नक्शा जिसमे बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था कि हम इस काले कानून का विरोध करते है वह आज तक नहीं हटा था।
आज सुबह देवास प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिलराज सिकरवार ने इसका मुद्दा उठाया और सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा की। बाद में यह सोशल मीडिया में भी मुद्दा हवा की तरह फैला। जिसका परिणाम यह रहा कि प्रशासन को इस नक्शे पर लिखे लेटर हटाना पड़े।