कोवीड-19, देवासलॉक-डाउन के दौरान किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड-देवास द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) गतिविधि के अंतर्गत दिनांक २३ अप्रैल २०२० को ऐसे गरीब परिवार जो देवास शहर में विभिन्न बस्तियों में निवासरत है एवं उनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्ही जरुरतमंदो को राशन सामग्री का वितरण किया गया। यह गतिविधि पहले भी इन्ही परिवारों के लिए दिनांक ३१ मार्च २०२०और ३ अप्रैल २०२०को की गई थी और कंपनी द्वारा पुनः की जा रही है। राशन सामग्री में १० किलो आटा, ५ किलो चावल, २ किलो दाल, १ किलो नमक, ४ किलो आलू और ३ किलो प्याज, १ लीटर खाने का तेल, लाल मिर्च पाउडर , साबुन और बिस्कुट के पैकेट हर एक परिवार को वितरित की गई। यह वितरण देवास पुलिस प्रशासन के सहयोग से किया गया। पुलिस प्रशासन देवास की ओर से देवास एसपी-सुश्रीकृष्णावेणी देसावतु मैडम एवं किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड की ओर से वेलफेयर ऑफिसर- मनोज जोशी और एच आर विभाग के कमलेश शुक्ला तथा सेवा भारती संसथान से सतीश शर्मा, अशोक शर्मा, रमेश महाजन, विजय नारायण शुक्ला, पंडित शैलेन्द्र शास्त्री, डॉ. अश्विनीकुमारदुबे, अमरदेव ठाकुर उपस्थित थे। उपरोक्त सभी के सहयोग से २४८ परिवारों को उनकी झुग्गी झोपड़ी में जाकर सामग्री का वितरण किया गया। किर्लोस्कर कंपनी के प्रवक्ता ने बताया की यह वितरण लॉकडाउन के दौरान आगे भी सीएसआर गतिविधि के अंतर्गत जारी रहेगा।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

