देवास। कोरोना वायरस महामारी के इस भीषणतम समय में अन्य प्रदेशों से मध्य प्रदेश होते हुए अपने परिवार जनों के पास जाने वाले प्रवासी राहगीरों का आवागमन देवास बाईपास से जारी है। अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ के विद्यालय संचालको द्वारा अन्य प्रदेशों से पलायन कर देवास बाईपास से गुजरते प्रवासी राहगीरों को स्वल्पाहार कराया गया छोटे बच्चों को बिस्किट वितरण किया गया। जिन पलायन करते प्रवासी राहगीरों के पास जूते चप्पल नहीं थे उन्हें निशुल्क जूते – चप्पल पहनाए गए। शासन द्वारा बसों में भेजे जाने वाले यात्रियों को भी संघ के द्वारा स्वल्पाहार उपलब्ध कराया गया। संघ के सचिव दिनेश मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे सप्ताह जारी रहेगा प्रतिदिन बायपास से गुजरने वाले प्रत्येक प्रवासी राहगीर को निशुल्क स्वल्पाहार, बिस्किट, जूते, चप्पल एवं पानी की व्यवस्था अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ के द्वारा स्वयं उपस्थित होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर की जायेगी। पलायन कर रहे लोगों ने बताया कि उन्हें मध्यप्रदेश में विशेष कर देवास से गुजरते हुए काफी सुकून मिला है। देवास के लोग बड़े ही दयालु और सेवा भाव प्रवृत्ति के हैं जो पारिवारिक स्नेह एवं अपनत्व देवास नगर में मिला ऐसा अन्यत्र दुर्लभ है।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

