सेवा भारती देवास निरन्तर सेवा कार्य मे

देवास। सेवा भारती ने नगर की सेवा बस्ती दुर्गा नगर में शुक्रवार को राशन सामग्री का वितरण किया। जिसमें आटा, दाल, चावल, तेल, शकर एवं मसाले आदि का कीट तैयार कर वंचित एवं असहाय वृद्धजनों तथा बेसहारा परिवारजनों की सूची तैयार कर लगभग चालीस परिवारों को सामग्री पहुंचाई।
सेवा भारती के सचिव डॉ. अश्विन दुबे, विशाल यादव, सोनू सोनोने ने सामाजिक संस्था नर्मदे युवा सेना से सम्पर्क कर सामाजिक कार्यकर्ता प्रवेश अग्रवाल एवं सतीश सिसोदिया से राशन सामग्री हेतु सहयोग लिया। सामग्री वितरण में सेवाभारती द्वारा संचालित दुर्गानगर केन्द्र की संचालिका सरिता महाजन का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी विशाल यादव ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply