देवास। कोरोना महामारी में चलते देश मे एक अलग सा माहौल हो गया है जिसके चलते हर व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक कष्ट हो रहे है। चमेलीदेवी परिवार(अग्रवाल ग्रुप इंदौर)ओर संस्था शिखर लोक कल्याण एवं सामाजिक समिति सभी के लिए तनाव से मुक्त एवम रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए ऑनलाइन तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। सभी कार्यक्रम ज़ूम एप्पलीकेशन के माध्यम से किये जायेंगे। आयोजन के समन्वयक कपिल व्यास एवम जमील मंसूरी ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिन 29 मई को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक योग प्राणायाम अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक भारती थापा द्वारा कराया गया। इस लॉक डाउन के दौरान सभी लोग अपने खाने पीने का ध्यान ठीक से नही रख पा रहे है इस हेतु 29 मई को शाम 5.30 से 6.30 तक मुम्बई की इंदुबाला चौधरी द्वारा न्यूट्रिशन फ़ॉर फिटनेस एंड हेल्थी लीविंग इन करंट सेनारियो पर लोगो को दिशा निर्देश प्रदान करेगी साथ ही साथ एक शाम शहीदो के नाम संगीत संध्या का आयोजन दिनांक 31 मई को शाम 5.30 से 6.30 तक देश के उन सभी कोरोना वारियर्स को समर्पित रहेगी जो देश की सेवा करते करते शहीद हुए है।
इस कार्यक्रम के प्रसिद्ध कलाकार संजय राठौर, सुरभि राठौर, दीप, अंकुर श्रीवास्तव एवम बांसुरीवादक मंगलेश शर्मा द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। यह कार्यक्रम देवास सहित प्रदेश स्तर पर आयोजित किया जाएगा व्यास एवं मंसूरी ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन का लाभ लें।

