देवास/अवैध रूप से किये गये पार्किंग निर्माण कार्य को हटाये जाने की कार्यवाही नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे की गई जिसके अन्तर्गत शहर के मुख्य मार्ग इन्दौर रोड के सर्विस रोड पर विशाल मेगामार्ट के परिसर मे किये गये पार्किंग स्थान पर रोड से 2 फीट उंचा भराव कर ब्लॉक लगाये गये। जिससे मॉल मे आने वाले वाहन सर्विस रोड पर लगाये जाने लगे। जिससे सर्विस रोड पर आवागमन मे बाधा उत्पन्न होने से अवैध पार्किंग अतिक्रमण को निगम की टीम द्वारा अपने संसाधनो से हटाया जाने की कार्यवाही की जाने पर विशाल मेगामार्ट संबंधित सुपर वाईजर द्वारा मौके पर उपस्थित निगम कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती से अनूरोध कर स्वंय 24 घंटे मे ब्लॉक आदि पार्किगं अतिक्रमण हटवाये जाने हेतु कहा गया। जिस पर निगम द्वारा 24 घंटे के अन्दर किये गये अवैध पार्कंग निर्माण, लगाये गये ब्लॉको को हटाकर अतिक्रमण से मुक्त करने तथा सर्विस रोड पर पार्किंग नही करने की सख्त हिदायत दी गई। निगम की कार्यवाही मे वार्ड उपयंत्री श्याम सुन्दर रघुवंशी, प्रभारी अधिकारी आरएस केलकर निगम की टीम के साथ उपस्थित रहे।
Related Posts '
26 AUG
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, सख्त कार्रवाई के निर्देश
स्कूल वैन घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान,...
25 AUG
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में होगा खेलो इंडिया संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमलतास विश्वविद्यालय में...
25 AUG
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15 अधिकारियों के वेतन काटने के आदेश
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर 15...
25 AUG
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद मिलाद-उन-नबी और रक्षाबंधन का उल्लास
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मनाया ओणम, ईद...

