देवास। इनरव्हील क्लब देवास 304 की अध्यक्ष मीना वर्मा ने हिंदी दिवस पर किंडर हाई सेकेंडरी स्कूल में भाषण व कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया प्रतियोगिता का विषय हिंदी को राष्ट्रभाषा क्यों और कब घोषित किया गया। इस विषय पर विद्यार्थियों द्वारा स्वरचित कविता व भाषण दिया गया। प्रतियोगिता में कविता पाठ में प्रथम आठवीं की इंशा शेख एवं सातवीं से युवराज यादव। द्वितीय सातवीं से आरिफा शेख। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आठवीं से वंदना भानुदिया। द्वितीय सातवीं की रीफा पठान। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की सचिव नीलू सक्सेना और आईएसओ लता सोनी उपस्थित रही। साथ ही किंडर हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल राधिका इंग्ले, हेड मास्टर सीमा पांचाल, वैभवी बावसकर, तरुणा शिंदे व खुशबू रायकवार भी उपस्थित रही।
Related Posts '
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...
21 OCT
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला विशेष गरबा महोत्सव आयोजित
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला...
20 OCT
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय...
19 OCT
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का भव्य समापन
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का...

