बसंत पंचमी पर मॉ शारदा साहित्य पीठ द्वारा किया गया साहित्यकारो का सम्मान

देवास। मॉ शारदा साहित्य पीठ द्वारा बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन एवं साहित्यकारो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उपलब्धि संस्थान, मैनाश्री कॉम्पलेक्स पर रखे गये कार्यक्रम में सर्वप्रथम समस्त उपस्थित अतिथियों एवं कवियों, साहित्यकारो द्वारा मॉ सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया। इसके पश्चात शहर के वरिष्ठ कवि, साहित्यकार, मालवी भाषा में मधुशाला की रचना करने वाले औंकारेश्वर जी गेहलोत एवं ऊन पर वन्देमातरम गीत की रचयिता श्रीमती किरण शेखर निगम का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।
यह जानकारी देते हुए चेतन उपाध्याय ने बताया कि सम्मान समारोह के पश्चात काव्य गोष्ठी रखी गई, जिसमे मुख्य अतिथि सर्वश्री राजकुमार चंदन, भीमसिंह निर्मल, शाईर अजीज रोशन, साहित्य समन्वय समिति के अध्यक्ष पंकज जोशी, नेहरू युवा केन्द्र के अनिल जैन, राष्ट्रीय गीतकार जगदीश सेन, किरण शेखर निगम, चेतन उपाध्याय आदि ने विविध रसो एवं भावो को व्यक्त करती रचनाओ का पाठ किया। इस अवसर पर पत्रकार पवन यादव, दिनेश सांखला, भावेश पुराणिक, सनी पांचाल आदि उपस्थित थे। अंत में सभी कवियों का कलम भेंटकर कलमकार सम्मान भेंट किया गया।
संचालन चेतन उपाध्याय ने किया। आभार संस्था के अध्यक्ष जगदीश सेन ने माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply