लॉक डाउन की आगे की रूप रेखा पर की चर्चा
देवास 18 अप्रैल 2020/ देवास जिला प्रशासन द्वारा आज शनिवार को लॉक डाउन के दौरान जिला प्रशासन की आगे की रूपरेखा को लेकर नगर निगम के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीकान्त पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत शीतला पाटले, आयुक्त नगर निगम नरेंद्र सूर्यवंशी सहित सहित आमंत्रित धार्मिक व सामाजिक संस्थाए के साथ व्यवस्थाओं में लगे अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में मुख्य दो बिंदुओ पर फोकस दिया गया
पहला-पके हुए भोजन की बजाए कच्चे राशन पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। दूसरा-कंटेनमेंट एरियो में वालेंटियर बनाना।
कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने कहा कि आप सभी संस्थाओं ने जो कार्य किया है वह प्रशंसा योग्य है। आज आपके सहयोग से ही जरूरतमंदों की समस्या हल हो पायी है। हमारा मुख्य उद्देश्य कन्टेनमेंट एरियो में वालेंटियर बनाना जिनका कार्य रहेगा उस क्षेत्र को प्रशासन के साथ मिलकर जागरूक करना समय-समय सही मार्गदर्शन देना व हमे एरिये की सूचना प्रदान करना। भोजन बनाने में लगी संस्थाओं की उनके कार्यो के लिए धन्यवाद दिया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास श्रीमती शीतला पटले ने कहा कि हमे अब मुख्य बिंदुओ पर ज्यादा फोकस करना है। साथ ही साथ आगे की कार्य प्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। जिले में आशा कार्यकताओं ने घर-घर जाकर लोगो से उनके स्वास्थ के बारे में जाना। जिससे ज्ञात हुआ कि 536 लोग सर्दी – खांसी से पीड़ित है साथ ही साथ जिले में 2300 लोगो के ऐसे ही हाल है। जिस पर हम इन पर ज्यादा फोकस कर रहे है।शासन की मंशा को विस्तार से समझाया।
आयुक्त नरेंद्र सुर्यवंशी ने बताया कि वर्तमान के दौर में धार्मिक व सामाजिक संस्थाए बहुत अच्छा सहयोग दे रही है। हमारा कार्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे।नगर निगम द्वारा योजना अनुरूप भोजन के पैकेट पहुंचाए जाये। उपस्थित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। सुझाव दिए ताकि आगामी समय मे लॉक डाउन की व्यवस्था में और सुधार हो सके और समस्याओं को और आसानी ने हल कर सके। उपस्थित आला अधिकारियों ने भी सुझावों को चिन्हित कर अमल में लाने की बात कही। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक सस्थाओ के प्रतिनिधि, अधिकारीगण, कर्मचारी गण उपस्थित थे।