देवास। सांवरिया सेठ मार्ग जेल रोड स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर पर भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा लगभग 12 क्विंटल रंग बिरंगे तरह तरह के फूलों से सांवरिया सेठ का श्रंगार होगा इसके लिए तैयारियां जोरों पर है । इंदौर उज्जैन के फूल बंगला सजाने वाले कलाकार विशेष रूप से यहां पर अपनी कला दिखाएंगे […]
Author: Vijendra Upadhyay
गणेश चतुर्थी पर मिट्टी के बने गणेश जी की स्थापना का प्रण लिया
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा देवास के द्वारा आज पर्यावरण संरक्षण के लिए सरस्वती शिशु मंदिर विजय नगर देवास में विद्यार्थियों को मिट्टी से गणेश जी बनाने सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षकों द्वारा उत्साह से मिट्टी के गणेश जी बनाना सीखा और प्रण लिया कि गणेश चतुर्थी पर […]
मानसिक एवं आत्मिक बीमारियों की उपेक्षा जीवन को निष्फल बनाती है- शीलगुप्ता श्रीजी
देवास। शारीरिक बीमारी को दूर करने के लिये डॉक्टर के पास जाना पड़ता है तो आत्मिक, मानसिक बीमारी को दूर करने के लिये प्रभु एवं गुरूदेव के पास जाना पड़ता है। शारीरिक बीमारी एक भव को इस जन्म में बिगाड़ती है और मानसिक बीमारियां भवोभव को हर जन्म को बिगाड़ती है। पर आज के समय […]
द गार्जियन स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी
राज्य स्तरीय टेनिस व्हॉलीवॉल में हुआ चयन देवास। द गार्जियन स्कूल के विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय टेनिस व्हालीवॉल में चयन हुआ है। बालक वर्ग 14 में प्रणय पवार, 17 वर्ष में सुमित शर्मा, बालिका वर्ग 14 में अदिति शर्मा, वैभवी तंवर, वर्ग 17 में साक्षी चौहान, विभूति चौधरी, 29 अगस्त से 2 सितम्बर तक रीवा […]
खेल दिवस पर किया खेल गुरूओं का सम्मान
देवास। क्षिप्रा हायर सेकण्डरी स्कूल में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आोजित की गई। जिसमें कबड्डी, कराटे के अलावा योग का प्रदर्शन रबर की गुडिया के नाम से प्रसिद्ध 8 वर्षीय कशमाला शेख ने अपनी योग मुद्राओं से सबका मन मोह लिया, कशमाला ने एक दर्जन से […]
4 सितंबर से खेली जाने वाली राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता मे 16 छात्रों का चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 16 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता हेतु उज्जैन संभाग की खो-खो प्रतियोगिता हेतु हुआ हैं। उक्त खो-खो प्रतियोगिता रीवा में 4 सितंबर से खेली जायेगी जिसमें मध्य प्रदेश के सभी संभाग भाग लेंगे। उज्जैन संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलो का प्रतिनिधित्व करते हुए उज्जैन संभाग की टीम […]
खेल दिवस पर हुए आयोजन
स्थानीय विद्यालय सेंट थॉमस बालगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया, जिसके अंतर्गत विद्यालय में केरम व शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे केरम में बालक वर्ग में संदीप विश्वकर्मा ने व बालिका वर्ग में प्रियंका प्रसाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया| इसी प्रकार शतरंज में बालक वर्ग में विशाल पटेल कक्षा 9-A तथा […]
प्रेस्टीज संस्थान ने नवगान्तुकों का किया स्वागत
देवास। प्रति वर्षानुसार शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु दीक्षा-आरंम्भ समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम को माँ शारदा के आह्वान के साथ आरंभ किया गया । संस्थान निदेशक डा. अमिताभ जोशी ने औद्योगिक जगत से जुड़े हस्तियों के मध्यअपने स्वागत भाषण में नव कोपलों को व्यावसायिक जगत कि मांग के […]
हिसाब दो जवाब दो को लेकर भ्रष्टाचार की शव यात्रा निकालेगी कॉंग्रेस
देवास शहर कांग्रेस अध्य्क्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि शहर कांग्रेस के द्वारा प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर 30 अगस्त 2018 गुरुवार को सुबह 10 बजे जवाहर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय से भ्रष्टाचार की एक शव यात्रा निकाली जाएगी जो विभिन्न मार्गो से होती हुई कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी जहां ज्ञापन दिया […]
देवास दैनिक भास्कर बिजनेस डायरेक्ट्री का हुआ विमोचन
देवास। आम लोगों को एक दूसरे से जोडऩे का हमेशा प्रयास करते दैनिक भास्कर द्वारा देवास को एक ओर सौगात के रूप में बिजनेस मोबाईल डायरेक्ट्री का अविरत इन होटल पर प्रकाशन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में देवास शहर के प्रथम नागरिक महापौर सुभाष शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, दैनिक भास्कर एमपी […]
बाउण्ड्रीवाल कार्य का शिलान्यास
देवास/ औद्योगिक क्षेत्र की अग्निशमन की सुविधाओ हेतु शासन द्वारा निगम को हेण्ड ओव्हर किये गये फायर स्टेशन की बाउंड्रीवाल नगर निगम द्वारा निर्मित की जावेगी। 22 लाख 19 हजार की लागत से निर्मित की जाने वाली बाउण्ड्रीवाल कार्य का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधी विक्रमसिह पवार के मुख्य आतिथ्य मे तथा महापौर सुभाष शर्मा की अध्यक्षता […]
मेंढकी ओव्हर ब्रिज निर्माण का शुभारंभ
देवास। शहर के मेंढकी रेलवे क्रासिंग के कारण उपाध्याय नगर, विजय नगर,चाणक्यपुरी, बजरंग नगर, मेंढकी ग्राम एवं इनसे लगे समस्त क्षेत्रो के रहवासियो के आवागमन बाधित होने से आवागमन को सुलभ बनाने हेतु मेंढकी क्रासिंग पर 18 करोड की लागत से रेलवे ओव्हर ब्रिज का निर्माण किया जावेगा। जिसका विधिवत शुभारंभ देवास सांसद मनोहर उटवाल, […]
किंडर इंट्रेक्ट क्लब देवास ने केरल के लिये 51550 की सहायता राशि सौंपी
देवास। रोटरी क्लब देवास एवं किंडर स्कूल प्राचार्य राधिका इंगले के मार्गदर्शन और सहयोग से 28 अगस्त को इंटरेक्ट क्लब किंडर स्कूल देवास द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजीव रंजन मीणा को केरल आपदा सहायता कोष हेतु 51550 रू की राशि का चेक प्रदान किया। इंट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष सागर जोशी ने बताया कि […]
एबेनेज़र द्वारा केरल बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता
एबेनेज़र सीनियर सेकण्डरी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा एक दिन का वेतन केरल बाढ़ पीढ़ितो हेतु सहायता कोष में भेजा गया है। विद्यार्थियों द्वारा स्वेच्छा से दी गई धनराशि भी साथ में भेजी गई।
मासूम करिश्मा के शोक मे कल ज्ञान सागर अकेडमी रहेगा बंद
देवास/ मुखर्जी नगर स्थित ज्ञान सागर अकेडमी के सामने करिश्मा अपनी सहेली के यहा पर बुक लेने जा रही थी। उसी वक्त सामने से एक कार आ रही थी। जिसे कार चालक कंट्रोल नही कार पाया ओर उसने वहा से निकल रही करिश्मा पर कार चड़ा दी, जिससे करिश्मा की उसी वक्त मोत हो गई। […]
हेमाद्री स्नान कर बदला यज्ञोपवीत
देवास । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी परिजनों ने हेमाद्रि स्नान अर्थात दस वस्तुओ से स्नान किया और अपने पूर्वजो, गुरु, मित्रो तथा अपने सगे सम्बन्धियो का तर्पण कर अपने नैतिक धर्म का पालन किया। गायत्री शक्तिपीठ जनसंचार विभाग के विक्रमसिंह चौधरी एवं विकास चौहान ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ पर सुबह 9 बजे […]
उत्साहपूर्वक मना ब्रह्म बंधुत्व का श्रावणी उपाकर्म
देवास। ब्राह्मणों की अग्रणी संस्था ब्रह्म बंधुत्व बैंक नोट प्रेस द्वारा श्रावणी उपाकर्म उत्साहपूर्वक संपन्न किया गया। संस्था के महासचिव आर.एन. शास्त्री एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख मधुसुदन शर्मा ने बताया कि ब्राह्मणों के इस पवित्र त्यौहार पर अ.भा. ब्राह्मण महासंघ, आदि गौड ब्राह्मण समाज एवं विप्र समाज के सदस्यों के अलावा संस्था के सदस्यों सहित […]
हर्ष को ब्लेक बेल्ट
देवास। खेल विभाग कराटे एकेडमी के कराटे खिलाडी हर्ष चौहान को कराते एकेडमी आफ इंडिया वा गी टोकु काई कराते टू इंडिया से ब्लेक बेल्ट की उपाधि प्रदान की गई। इस उपलब्धि पर कराते डेपलपमेंट आफ इंडिया एसोसिएशन देवास की ओर से राजीव चौहान, भावेश नीम, आतिश माली, विकास आदि ने बधाई दी। हर्ष जबलपुर […]
जिला देवास श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज प्रगति संगठन का श्रावणी उपाकर्म शिप्रा तट पर संपन्न
देवास। प्रतिवर्षानुसार जिला देवास श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज प्रगति संगठन, देवास द्वारा 26 अगस्त सोमवार को प्रात 7.30 बजे पुण्य सलिला माँ क्षिप्रा तट (वन खण्डी हनुमान मन्दिर के निकट, विद्युत मण्डल ग्रीड के पास), पर विद्वान आचार्य पं. दिनेश शास्त्री, पं. अजय शर्मा(शास्त्री) पं. अमित शर्मा, पं.आदेश जोशी, पं. अभिषेक दुबे के आचार्यत्व में […]
फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल द्वारा प्रथम कलमेनेशन दिवस मनाया गया
फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल द्वारा प्रथम कलमेनेशन दिवस मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि श्री हेमंत वर्मा, प्रेसिडेंट रोटरी क्लब व श्री हेमंत बक्शी, सेक्रेटरी रोटरी क्लब, देवास व विद्यालय की ओर से मुंबई से पधारी सुश्री श्रुति शर्मा भी बच्चों के प्रोत्साहन हेतु उपस्थित थी। विद्यार्थियों द्वारा विगत ३-४ माह में सीखी गई शैकक्षणिक व […]

