गीतांजलि ग्रुप ने किया मोहम्मद रफ़ी स्पेशल सिंगिंग कार्यक्रम

देवास। शौकिया गायकों के भीतर छुपे कलाकार को एक पारिवारिक मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से प्रारंभ किये गए गीतांजलि सिंगिंग ग्रुप में प्रत्येक माह कराओके ट्रैक्स पर आधारित सिंगिंग कार्यक्रम किये जाते हैं। इसी कड़ी में अपने 24 वें कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रुप द्वारा महान पाश्र्व गायक स्व. मोहम्मद रफ़ी […]

पूछता है देवास – क्या ग्रीन बेल्ट की जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर होंगी कार्यवाही?

आयुक्त ने अवैध निर्माण पर कार्यवाही के दिए निर्देश देवास। शहर के व्यस्ततम चौराहे पर ग्रीन बेल्ट पर अवैध निर्माण किया गया। नगर निगम व जिला प्रशासन को पता भी नहीं चला, किंतु अब शिकायत होने व मीडिया में खबर आने के बाद जब मामला उजागर हुआ तो नगर निगम के 10 भूखंड स्वामियों को […]

ग्रीन बेल्ट पर हो गया अवैध निर्माण, नोटिस जारी

देवास। इंदौर से देवास शहर में प्रवेश करने वाले रसूलपुर चौराहा पर तो ग्रीन बेल्ट की भूमि पर ही 40 से अधिक प्लाट काटकर बेच दिए। हालांकि अब शिकवा-शिकायत के बाद गत 30 मार्च को नगर निगम द्वारा सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर 7 दिवस के भीतर अपने निर्माण हटाने के लिए कहा गया […]

पहले महंगाई कमरतोड़ हुआ करती थी अब जानलेवा हो चुकी है – वासनिक

देवास / कांग्रेस जनो ने बढ़ती महंगाई को लेकर शहर में बहुत ही प्रभावी एवं जबरदस्त आंदोलन किया जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक सह प्रभारी सीपी मित्तल पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों ने अपने हाथ में महंगाई के […]

शास्त्र को छोड़ा तो संस्कृति मिट जाएगी और शस्त्र को छोड़ा तो देश मिट जाएगा- पंडित देवकीनंदन ठाकुर

देवास। किसी भी देश को अखंड बनाए रखने के लिए दो चीज की आवश्यकता होती है एक शास्त्र और दूसरा शस्त्र। भगवान राम और कृष्ण ने भी दोनों से प्रेम किया है। उन्होंने शास्त्र का अध्ययन कर संस्कृति की रक्षा की और शस्त्र उठा करके राष्ट्र की रक्षा की। हम आजादी का अमृत महोत्सव मना […]

डॉ. वालिम्बे की हिन्दी पुस्तक चिकित्सा व्यवसाय का अनावरण कार्यक्रम सम्पन्न

देवास। डॉ. योगेश वालिम्बे की अंग्रेजी में लिखित पुस्तक मेडीकल प्रोफेशन का हिन्दी अनुवाद चिकित्सा व्यवसाय का अनावरण कार्यक्रम विगत दिनों वरिष्ठ नागरिक संस्था सभाग्रह में डॉ. डीपी श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया एवं अध्यक्षता डॉ. मनोहर भाले ने की। विशेष अतिथि रेडक्रास सोसायटी […]

अमलतास हॉस्पिटल में हुआ 70% जले मरीज का निःशुल्क इलाज

अमलतास हॉस्पिटल में 27 दिन तक ईलाज के बाद पूर्णतः स्वस्थ हुए रतनलाल 29 वर्ष जो कि अमलतास हॉस्पिटल में जली हुई हालत में गंभीर हालत में भर्ती हुआ था विशेषज्ञों के अनुसार 40% से ऊपर जले हुए मरीजों की मृत्यु दर अधिक होती है,जबकि मरीज रतनलाल 70% तक पूरी तरह जल चुका था। बर्न […]

भारती संस्कृति को बचाना ही नहीं संवारना भी होगा- पूज्य आचार्य जीतरत्नसागर सूरीश्वरजी म.सा.

देवास। रंगमंच और ललित कलाओं केे लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती देवास द्वारा भारतीय नववर्ष गुड़ी पड़वा स्वागत प्रतिपदा  कार्यक्रम परंपरागत भारतीय शैली में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, देव पूजन से हुआ, जिसमें सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, धीरसिंह पवैया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत बौद्धिक प्रमुख , अशोक जाधव प्रांत प्रोढ प्रमुख […]

धार्मिक अनुष्ठान एवं संस्कृति आयोजन के साथ दो दिवसीय महर्षि गौतम जयंती महोत्सव मनाया गया

देवास  गया यज्ञोपवीत संस्कार एवं वरिष्ठ जनों के सम्मान के साथ दो दिवसीय महर्षि गौतम जन्मोत्सव शब्द देवास सप्त ऋषि मंडल के ऋषि मंत्र दस्ता महर्षि गौतम की जयंती पर श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा एवं महर्षि गौतम श्रीवास्तव गौतम आवश्यक दो दिवसी जन्म उत्सव मनाया। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर खाटू श्याम आकाश […]

देवास रेलवे स्टेशन पर तिरंगे का हुआ अपमान

देवास टाइम्स। भारत का राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ हिंदुस्तान का गौरव है। ये भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को दर्शाता है। उसका मान-सम्मान करना हर भारतीय का धर्म है, उसका नैतिक है।‘राष्ट्र ध्वज का सम्मान’ करना हर भारतीय नागरिक का मौलिक कर्तव्य है. जिसका वर्णन भारतीय संविधान के भाग 4 अ के अनुच्छेद 51अ में मौलिक […]

माताजी टेकरी व शहर मे सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रहे इस हेतु अधिकारियो एवं कर्मचारियो को किया तैनात

देवास/ नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 तथा चैत्री नवरात्रि के मद्देनजर निगम द्वारा माताजी टेकरी के साथ- साथ वार्ड क्षेत्रो मे सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने हेतु सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे प्रमुख स्थानो पर रखी गई डस्टबीनो के साथ ही नाला, नालियो, चेम्बरो की सफाई की […]

कायाकल्प पर चढ़ा मायाकल्प का बुखार

देवास में हाल फिलहाल विकास की गति प्रदान करने हेतु प्रशासन द्वारा महात्मा गांधी जिला अस्पताल को कायाकल्प के अंर्तगत नया रूप दिया गया। यहां के बाहरी अनावरण को वर्तमान की डिज़ाइन अनुसार डिजाइन कर के नया रूप दिया गया। जिला अस्पताल का यह नया रूप सभी को पसंद भी आया। साथ ही प्रशासन ने […]

श्रीराम मंदिर का माडल फोटो भेंटकर शिक्षिका श्रीमती भारती को दी भावभीनी विदाई

देवास। शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम लोहारपीपल्या में पदस्थ शिक्षिका उमा भारती विगत दिनों सेवानिवृत्त हुई। उनके सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह गंगानगर स्थित निजी होटल में सम्पन्न हुआ। जलज भारती ने बताया कि शिक्षिका श्रीमती भारती ने 1983 में खातेगांव तहसील में पदभार ग्रहण किया। तत्पश्चात जिले की कई प्राथमिक विद्यालय में सेवाएं देते हुए ग्राम […]

गुंडा अभियान के अंतर्गत अरमान का मकान तोड़ा

मीडिया पर कार्यवाही को लेकर उठा था सवाल देवास। कोतवाली थानांतर्गत बालाजी नगर में रहने वाली महिलाओं पर मामूली विवाद के बाद एक मुस्लिम युवक ने गोली चला दी थी। हालांकि इस गोलीकांड में कोई हताहत नहीं हुआ था, किंतु क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। इसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपी व उसके पिता […]

बैंक नोट प्रेस को मिला आईएसओ 45001-2018

देवास। राष्ट्रीय और प्रादेशिक संरक्षा पुरस्कार हासिल करने के बाद बैंक नोट प्रेस,देवास ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए  व्यावसायिक स्वास्थ्य और संरक्षा से संबन्धित आईएसओ 45001-2018 प्राप्त कर लिया है। विस्तृत जानकारी देते हुए बीएनपी के जन संपर्क अधिकारी संजय भावसार ने बताया कि इस संबंध में प्रतिष्ठित आईएसओ प्रमाणन निकाय द्वारा विगत […]

सेन थॉम एकेडमी में समर्पण दिवस संपन्न

देवास/ भोपाल रोड स्टेशन सेन थॉम एकेडमी में दिनांक 01 – 04- 2022, शुक्रवार को सादगी से समर्पण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फादर रिकी जेण्ऊम्मन . डायरेक्टर के. एस.के. एवं विशेष अतिथि श्रीमती रेशमा सूजन . प्राचार्या, सेंट थॉमस हायर सेकेंडरी स्कूल क्षिप्रा से थे। कार्यक्रम का आरंभ […]

पूछता है देवास – क्या आरोपी पर गुंडा अभियान के अंतर्गत होगी कार्यवाही?

आरोपी अरमान ने महिला पर दिनदहाड़े चलाई गोली देवास टाइम्स/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुंडा अभियान चला रहे है। जिसके अंतगर्त देवास में भी गुंडा अभियान के तहत अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो के मकान को जमींदोज करने की कार्यवाही भी हो रही है। फिर भी देवास में दिन पे दिन अपराध बढ़ते जा रहे है।आज […]

गुंडा अभियान के तहत पुलिस व नगर निगम ने संयुक्त की कार्यवाही

देवास। गुंडा अभियान के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर सख्त कार्यवाही की जा रही है जिसके चलते देवास में दो दिन पूर्व औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत मल्हार रोड़ पर गोली कांड के आरोपी के मकान को जमींदोज कर कार्यवाही की थी। उसी के तहत गुरूवार को बालगढ़ क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों […]

माहेेश्वरी समाज के अधिवेशन में नन्हीं बालिकाओं ने दी शानदार प्रस्तुति

देवास। पश्चिमी मध्य प्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वाधान में देवास जिला माहेश्वरी महिला संगठन के आतिथ्य में सोनकच्छ  के पुष्पगिरी तीर्थ पर आयोजित प्रादेशिक सांस्कृतिक अधिवेशन अरुणिमा 2022 में देवास की होनहार बिटिया वेदिका लाठी 6 वर्ष ने तबला वादन की अभूतपूर्व प्रस्तुति दी। अंशिका परवाल ने केसियो पर महेश वंदना की प्रस्तुति दी एवं […]

प्रदेश में कायाकल्प अभियान में देवास के जिला चिकित्सालय को मिला द्वितीय कायाकल्प अवार्ड

देवास जिले की 03 स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला, कायाकल्प अवार्ड, ———– प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर ग्राम बाइजगवाड़ा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर-इटावा को भी मिला प्रथम अवार्ड ———–      देवास, 31 मार्च 2022/  राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हेतु राज्य द्वारा […]