देवास जिले में स्व-सहायता समूह द्वारा उत्पादित उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी

देवास, 31 अक्‍टूबर 2021/  देवास जिले में मध्‍य प्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल द्वारा वन मण्डल क्षेत्रीय देवास के अंतर्गत ईको टुरिज्म जंगल रिसोर्ट एवं एडवेंचर अर्निया सोनकच्छ पुष्पगिरी के निकट इन्दौर-भोपाल रोड़ पर महिला स्व-सहायता समूह द्वारा उत्पादित उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन 29 से 31 अक्टूबर 2021 तक किया गया।  जिसमे विभिन्न जिलो धार, बड़वानी, उज्जैन, देवास, अशोकनगर, इन्दौर, डिण्डोरी, शिवनी, आगर-मालवा इत्यादि जिलो के महिला एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये हस्त निर्मित घरेलू उपयोगो एवं सजावटी वस्तुएँ जैसे साड़ी, सूट चूड़िया, मिट्टी के पात्र, बांस के उत्पाद इत्यादि उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
    इसी के साथ वनमण्डल क्षेत्रीय देवास द्वारा संचालित संजीवनी केन्द्र द्वारा हर्बल उत्पादो की प्रदर्शनी के साथ कृषको निजी भूमि में बांस रोपण के लिए बांस मिशन, फसल हानि / जनहानि / पशु हनी मुआवजा आदि का प्रचार-प्रसार किया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay