327 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो को स्थाई कर्मी आदेश का वितरण

इन्टरसिटी, इन्ट्रासीटी बसो के संचालन, संधारण के टर्मिनल डिपो निर्माण का भुमिपूजन
5 एमएलडी पानी हेतु 2 पम्पो का शुभारंभ
देवास। नगर पालिक निगम देवास द्वारा आज शहर को दो सौगाते देने के साथ-साथ निगम के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो के हितो का संरक्षण करते हुये 327 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो को स्थाई कर्मी की श्रेणी देकर उन्हें विनियमितीकरण योजना का लाभ प्रदान किया गया। निगम स्वास्थ्य विभाग के 245 एवं सामान्य विभाग के 82 कर्मचारयिो के आदेश निगम द्वारा वितरीत किये गये।
इन तीनो कार्यक्रमो मे देवास सांसद मनोहर उॅटवाल, विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के मुख्य आतिथ्य मे महापौर सुभाष शर्मा की अध्यक्षता मे तथा निगम परिषद अध्यक्ष अंसार एहमद, निगम आयुक्त विषालसिह चौहान, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप आवटे, ओम जोषी, मेयर इन काउंसिल सदस्यो अर्जुन चौधरी, सामान्य प्रषासन समिती अध्यक्ष संजय दायमा, सत्यनारायण वर्मा, बाबु यादव, ममता शर्मा, यशवंत हरोडे, सांसद प्रतिनिधी राजीव खण्डेलवाल, निगम अन्त्योदय समिती अध्यक्ष अर्जुन यादव आदि उपस्थित रहे।
स्थानीय मल्हार स्मुति मंदिर भवन मे स्थाई कर्मी आयोजित कार्यक्रम मे सांसद श्री उटॅवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान की कर्मचारी हितैषी इस योजना से कर्मचारियो का भविष्य सुनिश्चित होगा। विधायक श्रीमंत पवार ने कहा कि नगर निगम द्वारा कर्मचारियो के हितो मे लिये गये इस निर्णय से कर्मचारियो मे उन्नती होगी। स्थाई कर्मी योजना मे हर वर्ग, समाज का कर्मचारी लाभान्वित हुआ है।
महापौर श्री शर्मा ने अपने उदबोधन मे कह कि हमने हमारे कर्मचारियो को मुख्यमंत्री की इस महती योजना को अमलीजामा पहनाकर, कर्मचारयिो को उनका वाजिब हक प्रदान किया है। उन्होने कर्मचारियो के लिये एतिहासिक दिन बताते हुये कहा कि कर्मचारी भी अपने कर्तव्यो का निर्वहन शहर हित मे ईमानदारी से करें। निगम अध्यक्ष श्री एहमद ने कर्मचारियो को बधाई देते हुये कहा कि महाराज श्रीमंत तुकोजीराव पवार का जो सपना इंटरसीटी व इंट्रासीटी बसो एवं पानी की योजना थी, जो अब पूर्ण होने जा रही है।
निगम आयुक्त श्री चौहान ने कहा कि शासन की स्थाई कर्मी योजना मे शासन निर्देशो का पालन कर कर्मचारियो को लाभ प्रदान किया। लाभान्वित कर्मचारी अपने-अपने कर्तव्या, जिम्मेदारी को निभाने हेतु तत्पर रहें। हमारे द्वारा प्रदेश मे सर्वप्रथम इनती बडी संख्या मे कर्मचारियो को विनियमितीकरण योजना का लाभ दिया गया है।
टर्मिनल डिपो निर्माण भूमिपूजन
सांसद श्री उटॅवाल, विधायक श्रीमंत पवार, पुलिस अधीक्षक अंषुमानसिह, महापौर श्री शर्मा निगम अध्यक्ष श्री एहमद द्वारा अमृत योजना अन्र्तगत इन्टरसीटी, इन्ट्रासीटी बसो के संचालन हेतु अमृत योजना मे 91 लाख के टर्मिनल डिपो के निर्माण का भूमिपूजन राजोदा रोड भोपाल रोड बायपास के नजदीक किया गया। योजना मे कुल 71 बसे विभिन्न शहरो के लिये संचालित होगी। इसमे शासन स्तर पर 44 बसो की निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। डिपो निर्माण मे 48 लाख की लागत से 250 मीटर बाउंड्रीवाल तथा समतलीकरण एवं सिमेंटीकरण कार्य 43 लाख की लागत से होगा।

मोटर पम्पो का शुभारंभ
सांसद श्री उटॅवाल, विधायक श्रीमंत पवार द्वारा शहर की पेयजल योजना के विस्तारीकरण मे क्षिप्रा जल संयत्रालय पर 5 एमएलडी अतिरिक्त पानी प्राप्ती के 250 एचपी के 2 मोटर पम्पो का शुभारंभ किया गया। इन मोटर पम्पो के चालु होने से शहर को 5 एमएलडी पानी की प्राप्ती होगी। जिससे शहर के 10 वार्ड जो कि नया राजानल योजना का पानी सुखने से प्रभावित क्षेत्र की जलापूर्ति की जावेगी।
इन अवसरो पर वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेष अग्रवाल, महामंत्री गणेश पटेल, मनीष डांगी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रेवंत राजोले, राजेश यादव, मनोज राय, राजेश डांगी, राज वर्मा, ईरफ ान अली, एल्डरमेन भरत चौधरी, गुणपालसिह पवार, शशिकांत यादव, विनिता व्यास, पार्षद प्रतिनिधी मुकेश सांगते, रामेश्वर दायमा, सुनील योगी, परवेज शेख, मिलिंद सोलंकी, धर्मेन्द्र जाधव, म.प्र. सफाई कर्मचारी महासंघ जिला अध्यक्ष राजेन्द्र दावरे, शहर अध्यक्ष धनराज सांगते, चिंताराम लावरे, महिपाल धोलपुरे, नगर निगम कर्मचारी संघ कार्यकारी अध्यक्ष अशोक देशमुख, निगम कार्यपालन यंत्री कैलाश चौधरी, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर, स्वास्थ्य निरीक्षक शफीक खान, हरेन्द्रसिह ठाकुर आदि सहित सैकडो निगम महिला, पुरूष कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक अग्निशमन अधिकारी रविकांत मिश्रा ने किया तथा आभार नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष रविन्द्रसिह ठाकुर एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड युनियन अध्यक्ष रूपेश कल्याणे ने माना ।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply