देवास। सातवें वेतनमान एवं 2016 तक के कर्मचारियों को विनियमितिकरण करने हेतु नगर निगम देवास के कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल पर रहे अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा एक दिवसीय अवकाश लेकर कलमबंद हड़ताल की गई। म.प्र. नगर निगम, नगर पालिका संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय प्रदेशव्यापी कलमबंद हड़ताल की गई। प्रदेश सचिव हरेन्द्रसिंह ठाकुर एवं देवास संघ इकाई अध्यक्ष रविन्द्रसिंह ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि नगर पालिक निगम के अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर कार्यालय में कार्यालय कर्मचारियों द्वारा जिसमें सामान्य शाखा, संपत्तिकर एवं समस्त विभाग द्वारा एक दिवसीय अवकाश लेकर निगम कार्यालय में काम बंद रखा गया। इसमें निगम अधिकारी, कर्मचारी सम्मिलित हुए। कार्यकारी अध्यक्ष अशोक देशमुख, रविकांत मिश्रा, मुशाहिद हन्फी, जितेन्द्र सिसोदिया, सौरभ त्रिपाठी, प्रकाश जेतवाल, तुराब खान पठान, रविन्द्र खोरे, राजकुमारी शर्मा, रंजीतसिंह पंजाबी, दिलीप गर्ग, कमलेश पाठक, कमला बांगर, सविता गोठानी, बबीता चौहान, अर्चना बाली, टीना घाडग़े, निर्मला शर्मा, सुधीर जोशी, शफीक खान, विकास शर्मा, घनश्याम चावड़ा, सी.एस. जाट, ताराचंद चौधरी, भास्करराव सरमंडल, इंद्रजीतसिंह कपूर आदि सम्मिलित हुए। उक्त मांगे पूर्ण नहीं होने पर 28 अपै्रल को भोपाल संचालनालय के घेराव प्रदर्शन में कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
Related Posts '
17 APR
देवास में खूनी गैंगवार, फायरिंग में 19 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल
देवास में खूनी गैंगवार, फायरिंग में 19 वर्षीय युवक की...
17 APR
सी जी ट्यूटोरियल्स के 13 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक
सी जी ट्यूटोरियल्स के 13 विद्यार्थियों ने प्राप्त...
17 APR
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा पद्धति पर कार्यशाला आयोजित
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अत्याधुनिक...
16 APR
सेंट थॉमस स्कूल, देवास का ऐतिहासिक उत्कर्ष
सेंट थॉमस स्कूल, देवास का ऐतिहासिक उत्कर्ष कक्षा 10...

