देवास। सरस्वती शिशु मंदिर जवाहर चौक देवास की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड कक्षा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। कक्षा 10 वीं में कुल 21 छात्राओं में से 16 प्रथम श्रेणी एवं 4 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुई। कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम 95.23 प्रतिशत रहा। दीशा महेन्द्र जाधव 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पर रही। खुशी मनीष महाजन ने 92.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मानसी रूपेश गौड ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 12 वीं बोर्ड में कुल 37 छात्राओं में से 26 प्रथम श्रेणी में , 9 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुई। कक्षा 12 वीं का परिणाम 94.59 प्रतिशत रहा। पायल विजय जलोदिया ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। शीतल सुनील चौहान ने 91.4 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान तथा श्रद्धा अरविंद राठौर ने 85.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन योजना में संस्था की कक्षा 12 वीं की 10 छात्राओं को लेपटाप मिलेंगे। संस्था की इस विशेष उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष नरेन्द्र्र जैन, सचिव अरविंद महाजन, प्राचार्य प्रमोद गुंजाल एवं समस्त आचार्य परिवार ने छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
Related Posts '
19 APR
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस मनाया
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस...
19 APR
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने अमललास अस्पताल का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने...
15 APR
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा...
15 APR
सेन थॉम एकेडमी का CBSE कक्षा 10वीं में शानदार प्रदर्शन
सेन थॉम एकेडमी का CBSE कक्षा 10वीं में शानदार...

