मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म- विधायक पवार

नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर सम्पन्न
देवास। मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नही है। संस्था सिद्धेश्वर द्वारा नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का जो आयोजन किया गया है वह सराहनीय है। उपरोक्त उद्गार मुख्य अतिथि के रूप में आई विधायक गायत्रीराजे पवार ने व्यक्त किए। उन्होंने अपने उद्बोधन में सेवा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए नेत्रदान करने के लिए उपस्थित नागरिको को प्रेरित किया। सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी ने कहा कि मानव मात्र की सेवा करना हमारे संगठन का कर्तव्य है। संस्था का यह कदम सराहनीय है। पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओम जोशी ने भी कार्यक्रम को संबोंधित किया।
शिविर में 500 से अधिक लेगो ने परीक्षण कराया और 31 लोगो का मुरलीधर कृपा अस्पताल में ऑपरेशन होंगे। शिविर में डॉक्टरो का सम्मान किया गया। साथ ही क्षेत्र के सैकड़ो अध्ययनरत मेधावी छात्र-छात्राओ का सम्मान किया गया। संचालन आयोजक मनीष डांगी ने किया। इस अवसर पर मदनलाल कहार, पूर्व महामंत्री राजेश यादव, पार्षद संजय दायमा, राजेश यादव, भाजपा नेता रेवंत राजोले, मनोहर जाधव, सचिन जोशी, दीपक जायसवाल, मिलिंद सोलंकी, पुष्पलता सोनगरा, मीना बवालकर आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के हर्ष चोड़कर, जयसिंह चावड़ा, अजय चंद्रवंशीय, मनोज खांभरे, वरूण धोते, निखिल जरबड़े, रणवीरसिंह गोयल, धीरज धोते, रितेश ठाकरे आदि का विशेष योगदान रहा। अंत में आभार चेतन ठाकरे ने माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply