झूमते गाते निकले श्याम भक्त

मंदिर पहुंचकर श्रद्धा के साथ चढ़ाए निशान
देवास। श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा 1 मार्च को नयापुरा से खाटू श्याम निशान यात्रा निकाली गई। समिति अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी एवं सचिव जे.पी. शर्मा ने बताया कि निशान यात्रा नयापुरा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए अमृत नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंची। जहां पर बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा आरती कर श्रद्धा के साथ निशान समर्पित किए गए। समिति संरक्षक अशोक खंडेलिया द्वारा बाबा की महाआरती की गई। तथा महाप्रसादी वितरित की गई।

मीडिया प्रभारी अमित पंडित ने बताया कि सभी श्याम भक्त हाथों में निशान लिए बाबा के भजनों पर झूमते गाते हुए निकले और झूम कर गाओ भक्तों फागन रोज-रोज नहीं आना, खाटू तो श्याम रंगीलो है जैसे भजनों पर नाचे एवं सभी भक्तों ने रंग गुलाल खेलकर फागण की धमाल मचाई। भक्त आराध्य देव खाटू श्याम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रास्ते में जगह जगह पुष्प वर्षा कर निशान यात्रा का स्वागत किया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply