बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के पुख्ता प्रबंध किये जायें-कलेक्टर
देवास, 02 मार्च 2020/ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं आज 02 मार्च से प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने टोंकखुर्द सहित जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिये हंत कि मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल की हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के पुख्ता प्रबंध किये जायें। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जिले में किसी भी परीक्षा केन्द्र में नकल नहीं होनी चाहिये। नकल को सख्ती से साथ रोका जाये।
कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने निर्देश दिए कि जिले में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी की जाएं। कलेक्टर ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करायी जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर वीडियो कैमरे, पुलिस एवं फ्लाइंग स्कॉट दस्ते द्वारा नजर रखी जा रही है। उड़न दस्ते लगातार निगरानी रखें।

