देवास/ नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व बकाया संपत्तिकर, जलकर, यूजर चार्जेस व औद्योगिक क्षेत्रो से करो की राशि को सख्ती से वसुलने का अभियान निरंतर जारी है। नगर निगम आयुक्त संजना जैन ने बताया कि शहर के करदाताओ से वार्ड क्रमांक 22, 23, 26, 30, 31, 38, 39, 40, 41, के क्षेत्रो से बकाया संपत्तिकर, जलकर यूजर चार्जेस, लायसेंस शुल्क, दुकान किराया व औद्योगिक क्षेत्रो से करो की राशि को गठित वसुली दलो को सख्ती से वसुली करने के निर्देश दिये गये। जिसके अन्र्तगत शहर के बकाया करदाताओ द्वारा कुर्की के दौरान संपत्तिकर की राशि चैक द्वारा 1 लाख 52 हजार, 86 की वसुली गई। वसुली दल द्वारा 51 हजार 225 की नगद राशि काउंटर पर जमा कराई गई। औद्योगिक क्षेत्रो से चैक द्वारा 3 लाख 71 हजार 704 की वसुली की गई। जलकर की राशि 1 लाख 65 हजार 795, यूजर चार्जेस की राशि 1 लाख 25 हजार की राशि निगम द्वारा वसुल की गई। काउंटर पर कुल 9 लाख 38 हजार की राशि जमा कराई गई। वसुली दल मे निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, राजस्व निरीक्षक प्रकाश जैतवाल, अजीज खान, राजस्व उप निरीक्षक इन्द्रजीतसिह कपूर, प्रभारी जलकर संतोष शर्मा एवं वार्ड प्रभारी व सहायक उपस्थित रहे।
Related Posts '
05 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू स्थित इंफेंट्री म्यूजियम का भ्रमण किया
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू...
04 OCT
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले तीन...
03 OCT
लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम 2026 का समापन
लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम 2026 का समापन निजी...
03 OCT
ड्रोन से अवैध गांजा खेती का खुलासा, 354 पौधे और 686 किलो गांजा जब्त
ड्रोन से अवैध गांजा खेती का खुलासा, 354 पौधे और 686 किलो...
01 OCT
आपराधिक मामलों से पार्षद प्रतिनिधि के गले की हड्डी बने प्रवीण वर्मा, भाजपा में कार्रवाई की चर्चा
आपराधिक मामलों से पार्षद प्रतिनिधि के गले की हड्डी...

