देवास/ नगर निगम द्वारा शहर के बकाया संपत्तिकर, जलकर, यूजर चार्जेस, लायसेंस शुल्क, निगम स्वामित्व की दुकान किराये की राशि को सख्ती से वसुलने हेतु कुर्की की कार्यवाही व नल कनेक्शनो को विच्छेद किये जाने व ताला बंदी की कार्यवाही गठित दल द्वारा निरंतर की जा रही है। इसी कडी मे बकाया संपत्तिकर की राशि को वसुलने हेतु कुर्की की कार्यवाही अन्र्तगत 59 हजार 300 की राशि की वसुली चैक द्वारा की गई तथा काउंटर पर 6 लाख 15 हजार 748 की राशि जमा कराई गई। बकाया जलकर की राशि 1 लाख 50 हजार 872 निगम द्वारा वसुल की गई। यूजर चार्जेस के रूप मे निगम द्वारा 80 हजार 820 की राशि की वसुली की गई। लायसेंस शुल्क की 15 हजार 20 की वसुली की गई। निगम स्वामित्व की दुकान किराये की राशि को सख्ती से वसुलने हेतु 3 दुकानदारो फारूक पिता असगर खान लाल बहादुर शास्त्री मार्केट, रघुनाथ पिता सुखराम भगवती सराय मार्केट, पुष्पा पति राजू मोरे की दुकान पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई। जिसमे रघुनाथ पिता सुखराम द्वारा दुकान किराये की राशि को जमा कराने पर उक्त दुकान से ताला खोला गया। इसी कार्यवाही अन्र्तगत 86 हजार 651 की राशि निगम द्वारा वसुली गई। नगर निगम आयुक्त संजना जैन ने शहर के संपत्तिकर दाताओ के अपने खातो मे आ रही कठिनाईयो को सुधारने हेतु निगम कार्यालय मे एक समाधान शिविर लगाया गया है। जिसमे संपत्तिकरदाता अपने भवन, भूमि की संपत्तिकर मे आ रही समस्या का निराकरण करवा सकते है। समाधान शिविर मे कुल 76 आवेदन प्राप्त हुये जिसमे से 33 आवेदनो का निराकरण कर शेष आवेदनो के समाधान की कार्यवाही प्रचलित है। आयुक्त ने निगम करो के बकायादारो से अपील की है कि वे अपने करो का भुगतान समय पर कर कुर्की व नल कनेक्शन विच्छेद जैसी कार्यवाही से बचें। निगम द्वारा करो की वसुली मे निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, राजस्व निरीक्षक प्रकाश जेतवाल, अजीज खान, राजस्व उप निरीक्षक आई एस कपूर, जलकर प्रभारी संतोष शर्मा,मनोरमा बर्मन आदि उपस्थित रहे।
Related Posts '
01 MAY
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला...
30 APR
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस दर्ज
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस...
29 APR
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की...
29 APR
65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार
65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार तीन...
28 APR
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र निर्माण का संकल्प; युवाओं ने ली सेवा की शपथ
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र...

