देवास 08 मार्च 2020/ जिला जेल देवास मे अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया एवं साथ ही बैक ऑफ़ इंडिया के स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के 13 दिवसीय आर्टिफिशियल ज्वेलरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी समापन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण जिला देवास श्री शमरोज खान, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती पद्मा राजौरे तिवारी, जिला अधिकारी अंत्यावसायी विभाग की श्रीमती किरण खराडे, सहित स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान देवास के संचालक पुष्पेन्द्र पाण्डेय, सहायक संचालक श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, चेतन सोलंकी, रीना नाथ, जिला जेल देवास के अधीक्षक आर.सी. आर्य व अन्य स्टाॅफ ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास श्रीमती शीतला पटले ने कहा कि ‘‘मै बहुत खुश हॅू कि मै यहाॅ आ पाई हूॅ। यह जेल की टीम का ही कमाल है कि एक ऐसा समूह जिस पर हमे सकारात्मक तरीके से ध्यान देना चाहिये एवं जीवन मे सकारात्मकता लानी चाहिये। कुछ दिनों बाद देवास मे एक मेले का आयोजन किया जायेगा, जिसमे जेल उत्पादित सामग्री के लिये भी स्टाॅल मे स्थान दिया जायेगा एवं वर्तमान मे जिला चिकित्सालय के सामने संचालित आजीविका स्टोर मे भी जेल द्वारा बनाई गई सामग्री के विक्रय किया जावेगा। समस्त बंदियों को संदेश दिया गया कि अपने जीवन को सदैव अच्छा बनाने का प्रयास करे।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शमरोज खान द्वारा कहा गया कि – ‘‘पूर्व के पन्नों पर जो लिखा जा चुका है वह लिखा जा चुका है किन्तु आगे आने वाले जीवन को हम पर निर्भर करता है। अपराधी गलत नही होता है बल्कि अपराध गलत होता है,और कहा कि जेल से रिहा होकर वापस समाज मे जाने पर सभी कैदी व बंदियों को अपने पैरों पर खड़े होकर अपराध मुक्त समाज की रचना करने की बात भी कही गई एवं महिला बंदियों के प्रशिक्षण के दौरान तैयार किये गये आभूषणों की तारीफ की गई।
कृत्रिम आभूषण निर्माण प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर जेल अधीक्षक श्री आर.सी. आर्य द्वारा प्रशिक्षण मे भाग लेने वाली दंडित बंदियों को 05-05 दिवस की सजा माफ किये जाने की बात कही गई।
इस दौरान उपस्थित अतिथिगणों द्वारा महिला बंदियो द्वारा बनाई गई आर्टिफिशियल ज्वेलरी का अवलोकन किया गया तथा महिला बंदियों द्वारा उन्हे भेंट स्वरूप दी गई ज्वेलरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले, श्रीमती पद्मा राजौरे व श्रीमती किरण खराडे द्वारा धारण कर महिला बंदियों उत्साह वर्धन किया गया। इस दौरान जेल संचालित सिलाई एवं फर्नीचर मरम्मत उद्योग का भी अवलोकन किया गया तथा जेल मे चल रही व्यवसायिक व रोजगारोन्मुख गतिविधियों की सराहना की गई।
अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जेल अधीक्षक श्री आर.सी. आर्य द्वारा समस्त महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामना देते हुये संपूर्ण कार्यक्रम को नारीशक्ति की थीम पर रखा गया।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री वैशाली भारद्वाज, जिला जेल देवास व श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।

